बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की सुनामी, वीकडे में भी नहीं थमी रफ्तार

धुरंधर: द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाय-थ्रिलर ने सिर्फ 8 दिनों में 1088 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। यह फिल्म अब 'सबसे तेज 1 हजार करोड़ क्लब' में शामिल हो चुकी है, जबकि पुष्पा 2: द रूल और बाहुबली 2: द कन्क्लूजन को इस आंकड़े तक पहुंचने में 9 दिन लगे थे।
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की सुनामी, वीकडे में भी नहीं थमी रफ्तार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ‘धुरंधर 2’ ने एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया है। अब नजरें 2026-27 की बड़ी फिल्मों पर हैं, जिनमें रामायण: पार्ट 1, लव एंड वॉर और किंग शामिल हैं। खासतौर पर ‘किंग’ का हॉलीवुड फिल्मों से क्लैश बॉक्स ऑफिस की सबसे बड़ी टक्कर बन सकता है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर कंटेंट दमदार रहा, तो यह 8 दिन का रिकॉर्ड भविष्य में 5-6 दिन में भी टूट सकता है।

    वीकडे में भी नहीं टूटी रफ्तार

    जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज की इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 466 करोड़ की कमाई की। इसके बाद भी फिल्म की पकड़ ढीली नहीं पड़ी। सोमवार से गुरुवार तक लगातार मजबूत कलेक्शन जारी रहा। 8 दिनों में भारत में नेट 690 करोड़ रुपए और ग्रॉस 814 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है, जो इसे 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बना रहा है।

    ग्लोबल मार्केट में भी धमाका

    ‘धुरंधर 2’ ने सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में भी शानदार प्रदर्शन किया है। फिनलैंड, चिली, यूक्रेन, रोमानिया, मैक्सिको और साइप्रस जैसे नए बाजारों में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। खासकर उन देशों में, जहां भारतीय फिल्मों की कमाई सीमित रहती है, वहां भी इस फिल्म ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं।

    ये भी पढ़ें: TOXIC : टॉक्सिक के लिए कियारा ही क्यों? गीथू मोहनदास ने बताई खास वजह

    फिनलैंड के राष्ट्रपति भी हुए फैन

    फिल्म की चर्चा तब और तेज हो गई जब एलेक्जेंडर स्टब ने सोशल मीडिया पर इसकी सराहना की। उनकी प्रतिक्रिया के बाद फिनलैंड में फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला, जहां पहले हफ्ते में ही 32 लाख से ज्यादा का आंकड़ा दर्ज किया गया था।

    ये भी पढ़ें: Bollywood: ‘महाकाली’ से फिर छाएंगे अक्षय खन्ना, प्रभास की एंट्री से बढ़ा क्रेज

    रणवीर का एक्शन, आदित्य का विजन बना ब्लॉकबस्टर

    फिल्म में 'हमजा' के रोल में रणवीर सिंह का एक्शन अवतार दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। वहीं आदित्य धर ने 'उरी' के बाद एक बार फिर बड़े पैमाने पर देश और एक्शन का दमदार मिश्रण पेश किया है। 229 मिनट लंबी फिल्म अपनी ग्रिप स्टोरी और भव्य विजुअल्स के दर्शकों को बांधे रखने में सफल रही है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts