Bollywood:‘महाकाली’ से फिर छाएंगे अक्षय खन्ना, प्रभास की एंट्री से बढ़ा क्रेज

अक्षय खन्ना ने ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत के किरदार से जबरदस्त सुर्खियां बटोरी थीं। इस फिल्म में उनकी दमदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब एक बार फिर वह बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं अपनी अपकमिंग फिल्म ‘महाकाली’ के साथ। हाल ही में मेकर्स ने सेट से उनका फोटो भी जारी किया। फिल्म को लेकर सबसे बड़ी खबर यह है कि साउथ सुपरस्टार प्रभास इसमें कैमियो करते नजर आ सकते हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभास अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें: Realme 16 5G: 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और ‘Selfie Mirror’ फीचर के साथ 2 अप्रैल को लॉन्च
प्रशांत वर्मा यूनिवर्स का हिस्सा है फिल्म
‘महाकाली’ को प्रशांत वर्मा के सिनेमैटिक यूनिवर्स PVCU का हिस्सा बताया जा रहा है। इससे पहले वह ‘हनु-मैन’ जैसी सफल फिल्म दे चुके हैं। इस फिल्म में पौराणिकता और सुपरहीरो एलिमेंट्स का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म की शूटिंग के 100 दिन पूरे हो चुके हैं और अक्षय खन्ना अपने हिस्से की शूटिंग भी खत्म कर चुके हैं। खबर है कि वह इस फिल्म में गुरु शुक्राचार्य का दमदार किरदार निभा रहे हैं, जो कहानी का अहम हिस्सा होगा।
फीमेल सुपरहीरो की कहानी
फिल्म में भूमि शेट्टी लीड रोल में नजर आएंगी। कहानी पश्चिम बंगाल की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें एक महिला सुपरहीरो की कहानी दिखाई जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन पूजा अपर्णा कोल्लुरु कर रही हैं, जबकि इसे RKD स्टूडियोज के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: सफर में मिलेगा आध्यात्म का संग: इंदौर-खंडवा मार्ग की सुरंगों में दिखेंगे देवी-देवता के चित्र
रणवीर सिंह ने तोड़ा ‘बाहुबली’ का रिकॉर्ड
इसी बीच रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइज ने ‘बाहुबली’ का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 8 दिनों में ही वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। पहले यह रिकॉर्ड प्रभास की ‘बाहुबली’ के नाम था, जिसे अब पीछे छोड़ दिया गया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय खन्ना जल्द ही इक्का में सनी देओल के साथ नजर आएंगे, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसके अलावा उनके पास ‘सेक्शन 84’ जैसे प्रोजेक्ट्स भी लाइनअप में हैं। ‘महाकाली’ के साथ उनका तेलुगु डेब्यू भी खास माना जा रहा है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं। वहीं, प्रभास के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों 'फौजी' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका निर्देशन हनु राघवपुडी कर रहे हैं। यह पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म दशहरा 2026 पर रिलीज होगी। इसके अलावा प्रभास के पास 'स्पिरिट' और 'कल्कि 2898 AD 2' जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स भी लाइनअप में हैं।












