Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क में Love Gill और Uditi के बीच विवाद, टास्क रद्द होने पर कप्तान बनीं Uditi Singh

बिग बॉस 20 का 74वां एपिसोड घर में लड़ाई, हंगामे, मस्ती और मनोरंजन का मिला-जुला रंग लेकर आया। इस बार घर में जहां कैप्टेंसी की दावेदारी को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर खींचतान देखने को मिली, वहीं Love Gill और Uditi Singh के बीच टास्क के दौरान विवाद भी हुआ। किसी ने काटने का आरोप लगाया, तो किसी ने पिंच करने और शारीरिक जोर लगाने की शिकायत की। मामला इतना बढ़ा कि Uditi को मेडिकल रूम तक जाना पड़ा। दूसरी ओर, Arishfa Khan की गायकी ने घरवालों को खूब हंसाया। Yung DSA के महंगे जैकेट्स की कीमत को लेकर भी चर्चा हुई। आखिर में कैप्टेंसी चुनने के लिए हुआ टास्क रद्द कर दिया गया और Uditi Singh को इस हफ्ते का नया कप्तान घोषित किया गया।
Love Gill और Mahhi Vij के बीच विवाद
एंडेमोल शाइन के प्रोडक्शन में बने शो में बिग बॉस ने इस हफ्ते के कैप्टेंसी दावेदार चुनने के लिए एक टास्क की घोषणा की। इसमें ScoutOP और Arishfa Khan को बारी-बारी से पासा फेंकना था। पासे पर जिस कंटेस्टेंट का चेहरा आता, उसे दिए गए क्यूब्स से C का आकार पूरा करना था। बाकी घरवालों को उसके क्यूब्स हटाने थे। पहले राउंड में ScoutOP ने पासा फेंका और Love Gill को खेलने का मौका मिला। Love अपने क्यूब्स बचाने की कोशिश कर रही थीं, जबकि दूसरे घरवाले उन्हें हटाने में लगे थे। इसी दौरान खरोंच लगने की शिकायतें सामने आईं। टास्क खत्म होने के बाद Mahhi Vij ने Love पर उन्हें काटने का आरोप लगाया। हालांकि, Love Gill ने इस आरोप से इनकार किया। राउंड के संचालक ScoutOP को इस मामले में फैसला लेना था। घर के बाकी सदस्यों ने भी अपनी-अपनी राय रखी। कुछ देर की चर्चा के बाद यह विवाद शांत हो गया।
Uditi Singh को लगी चोट, मेडिकल रूम पहुंचीं
टास्क के दूसरे राउंड में Arishfa Khan ने पासा फेंका और Uditi Singh को खेलने का मौका मिला। Uditi अपने क्यूब्स बचाने में जुट गईं। इस दौरान Love Gill और Kanika Mann उन्हें रोकने की कोशिश करती नजर आईं।Uditi ने आरोप लगाया कि उन्हें पिंच किया गया और उनके साथ शारीरिक जोर लगाया गया। Arishfa ने Love को रोकने की कोशिश की, लेकिन स्थिति संभालना आसान नहीं रहा। दूसरे घरवालों ने भी इस पर आपत्ति जताई। टास्क का बजर बजते ही बिग बॉस ने Uditi को मेडिकल सहायता के लिए बुलाया। बाद में Love Gill को भी फर्स्ट एड दिया गया।
लाखों के जैकेट्स पर Mahhi Vij ने उठाए सवाल
एपिसोड में सिर्फ टास्क और लड़ाई ही नहीं, बल्कि घरवालों के बीच दिलचस्प बातचीत भी देखने को मिली। किचन में बातचीत के दौरान Yung DSA से उनके जैकेट्स की कीमत पूछी गई। इस पर उन्होंने बताया कि उनके जैकेट्स की कीमत लाखों रुपये में है। यह सुनकर Mahhi Vij ने कहा कि महंगे कपड़े खरीदने से पहले उन्हें अपना घर बेहतर बनाने के बारे में सोचना चाहिए था। उन्होंने इस बात को समझाने के लिए अपनी जिंदगी का उदाहरण भी दिया। हालांकि, Yung DSA की सोच इससे अलग नजर आई। बाद में Mahhi ने Qazi Touqeer से भी इस बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि Yung का अपने छोटे घर के बारे में बताना किसी खास नैरेटिव को बनाने की कोशिश हो सकती है।
Bigg Boss 20: लव गिल के सपोर्ट में उतरीं कनिका मान, बोलीं- हर बात के लिए लड़की ही जिम्मेदार क्यों?
Arishfa Khan की गायकी सुनकर हंस पड़े घरवाले
एपिसोड का माहौल उस वक्त हल्का हो गया, जब Arishfa Khan ने गाना गाने की कोशिश की। Qazi Touqeer ने उन्हें गायकी के कुछ बेसिक टिप्स दिए। इसके बाद Arishfa ने Aamrapali Dubey और Yung DSA के सामने गाना गाया। उनकी गायकी सुनकर घरवाले अपनी हंसी नहीं रोक पाए। Arishfa ने Yung के रैप को भी अपने अलग अंदाज में गाने की कोशिश की। इस दौरान Yung ने भी उन्हें गाने के तरीके समझाए।
बिग बॉस ने रद्द किया टास्क
एपिसोड में कैप्टेंसी के दावेदार चुनने के लिए एक और टास्क रखा गया। नियम के मुताबिक, हर कंटेस्टेंट को दो मिनट के तय समय में दौड़कर सर्कल में खड़ा होना था और अपनी पसंद के किसी एक सदस्य को कैप्टेंसी की रेस से बाहर करना था। इस टास्क में एक कंटेस्टेंट को केवल एक बार सर्कल में जाने की अनुमति थी। अगर तय समय के भीतर सर्कल में कोई नहीं पहुंचता, तो Uditi को कप्तान घोषित किया जाना था।
Uditi Singh बनीं इस हफ्ते की नई कप्तान
Love Gill के दोबारा सर्कल में जाने के मामले पर बिग बॉस ने भी सवाल उठाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि शुरुआत में नियम बताए गए थे, इसके बावजूद Love ने दूसरी बार सर्कल में एंट्री क्यों की। इसके बाद बिग बॉस ने टास्क रद्द करने का फैसला सुनाया और Uditi Singh को इस हफ्ते का नया कप्तान घोषित कर दिया। बाद में Gullu ने Love Gill और Kanika Mann को समझाने की कोशिश की कि Love से कहां गलती हुई। घर के दूसरे सदस्यों ने भी कहा कि यह कोई स्प्रिंट रेस नहीं थी और नियमों का पालन करना जरूरी था।



















