Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'आज मेरी दुनिया कुछ शांत...'टीवी स्टार मनीष पॉल की मां का निधन, इमोशनल पोस्ट पढ़ छलक पड़ेंगी आंखें

एक्टर मनीष पॉल की मां उर्मिल पॉल का 77 साल की उम्र में दिल्ली में निधन हो गया। इस दुखद खबर की पुष्टि उनकी टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर की। मां के निधन के बाद मनीष पॉल ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। 
Follow on Google News
टीवी स्टार मनीष पॉल की मां का निधन, इमोशनल पोस्ट पढ़ छलक पड़ेंगी आंखें

एंटरटेनमेंट डेस्क। टीवी और बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और होस्ट मनीष पॉल के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां उर्मिल पॉल का 77 साल की उम्र में निधन हो गया। इस दुखद खबर की पुष्टि मनीष पॉल की टीम ने की। मां के निधन के बाद मनीष और उनका पूरा परिवार गहरे सदमे में है। सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

टीम ने जारी किया आधिकारिक बयान

मनीष पॉल की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि, हमें बेहद दुख के साथ यह जानकारी देनी पड़ रही है कि अभिनेता मनीष पॉल की 77 वर्षीय मां उर्मिल पॉल का आज दिल्ली में निधन हो गया। टीम ने लोगों से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील भी की।

यह भी पढ़ें: कीड़े ने काटा! अस्पताल में भर्ती एक्टर राजेश शर्मा की हालत कैसी? असिस्टेंट ने बताया पूरा सच

मां को याद कर भावुक हुए मनीष पॉल

मां के निधन के बाद मनीष पॉल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। इसके साथ उन्होंने एक लंबा और बेहद भावुक नोट भी लिखा, जिसने उनके फैंस की आंखें नम कर दीं।

उन्होंने लिखा, आज दुनिया कुछ शांत लग रही है। आज सुबह मैंने अपनी मां को अलविदा कहा। वह मेरी पहली दुनिया थीं, मेरा पहला घर थीं और मेरी जिंदगी की सबसे मजबूत महिला थीं। मनीष ने आगे लिखा कि मां के जाने से उनकी जिंदगी में जो खालीपन आया है, उसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं है।

'आपका प्यार हमेशा मेरे साथ रहेगा'

अपने पोस्ट में मनीष ने लिखा, 'आप मेरे लिए क्या थीं, यह शायद मैं कभी शब्दों में नहीं बता पाऊंगा। लेकिन आपका प्यार, आपकी हिम्मत, आपकी अच्छाई और आपने मुझे जो जीवन के सबक सिखाए, उन्हें मैं हमेशा अपने साथ रखूंगा। यही मेरी सबसे बड़ी ताकत रहेंगे।' मनीष की यह पोस्ट कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

यह भी पढ़ें: ‘तारक मेहता…’ फेम मुनमुन दत्ता ने प्यार पर रखी बेबाक राय- किसी के साथ एकदम से ब्रेकअप नहीं कर सकती

मदर्स डे पर लिखा था खास पोस्ट

साल 2025 के मदर्स डे पर भी मनीष ने अपनी मां के लिए एक बेहद भावुक पोस्ट लिखी थी। उन्होंने लिखा था कि उनकी मां ही वह पहली इंसान थीं, जिन्होंने उन्हें मंच पर जाने का आत्मविश्वास दिया। बचपन में हर छोटे-बड़े कार्यक्रम में मां उनका हौसला बढ़ाती थीं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती थीं।

फैंस और सितारों ने दी श्रद्धांजलि

जैसे ही उर्मिल पॉल के निधन की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया। फैंस ने मनीष की पोस्ट पर कमेंट कर उनकी मां को श्रद्धांजलि दी और मनीष व उनके परिवार के लिए संवेदनाएं व्यक्त कीं। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने भी इस दुख की घड़ी में मनीष का हौसला बढ़ाया और उनकी मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

लोकप्रिय होस्ट-कलाकारों में गिने जाते मनीष पॉल

मनीष पॉल टीवी इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय होस्ट और कलाकारों में गिने जाते हैं। उन्होंने कई बड़े रियलिटी शो होस्ट किए हैं और फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई है। उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग, बेहतरीन एंकरिंग और अभिनय ने उन्हें दर्शकों का पसंदीदा कलाकार बना दिया है।

हाल ही में इस फिल्म में आए थे नजर

मनीष पॉल हाल ही में फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आए थे। यह फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई दिए थे।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts