Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बॉबी देओल 'प्रोफेसर व्हाइट नॉइज' के रूप में आग लगने के लिए तैयार, पहला लुक किया शेयर

Follow on Google News
बॉबी देओल 'प्रोफेसर व्हाइट नॉइज' के रूप में आग लगने के लिए तैयार, पहला लुक किया शेयर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। अपनी दूसरी पारी में लगातार सफलता बटोर रहे एक्टर बॉबी देओल एक बार फिर खलनायक के खतरनाक अवतार में वापसी कर रहे हैं। आश्रम, एनिमल के बाद अब वह अपने नए प्रोजेक्ट में प्रोफेसर व्हाइट नॉइज का शातिर किरदार निभाने के लिए तैयार हैं। बॉबी ने आज सोशल मीडिया पर इसका पहला पोस्टर शेयर किया जिसने फैन्स के बीच खलबली मचा दी है।

    खतरनाक लुक और रहस्यमय किरदार

    बता दें कि, एक्टर ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट पर एक पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में बॉबी का लुक बेहद खतरनाक और रहस्यमय लग रहा है। वह लंबी दाढ़ी, बड़े बाल, डार्क रिम वाले चश्मे और एक जैकेट में नजर आ रहे हैं। उनके कुछ बालों में लाल लटें और स्टाइल उन्हें एक शातिर खलनायक का रूप दे रही है। पोस्टर पर किसी युद्ध का सीन भी नजर आ रहा है। इस प्रोजेक्ट में बॉबी एक प्रोफेसर की भूमिका में होंगे, जिसका अतीत रहस्यमय और खतरनाक है।

    पॉपकॉर्न ले आओ, शो शुरू होने वाला है

    बॉबी ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- पॉपकॉर्न वॉपकॉर्न ले आओ, शो शुरू होने वाला है। साथ ही उन्होंने #AagLagaaDe भी टैग किया है। विलेन के रूप में बॉबी की दमदार वापसी (जैसे एनिमल में) से उनके चाहने वाले बेहद उत्साहित हैं। हालांकि, कुछ लोगों को उनके लंबे बाल पसंद नहीं आए हैं।

    19 अक्टूबर को होगा खुलासा

    अभी इस प्रोजेक्ट का नाम या प्लेटफॉर्म तय नहीं है, लेकिन बॉबी देओल ने कैप्शन में संकेत दिया है कि इस प्रोजेक्ट के बारे में अधिक जानकारी 19 अक्टूबर को सामने आएगी।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts