Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Laughter Chefs 3:भारती सिंह नहीं, तो कौन? ये TV स्टार संभालेंगे शो की कमान

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह 19 दिसंबर को दूसरी बार मां बनीं और अब कुछ समय के लिए मैटरनिटी लीव पर चली गई हैं। रिपोटर्स के मुताबिक उनकी गैरमौजूदगी में टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी अस्थायी तौर पर शो को होस्ट करेंगे।
भारती सिंह नहीं, तो कौन? ये TV स्टार संभालेंगे शो की कमान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कॉमेडियन और टीवी होस्ट भारती सिंह ने 19 दिसंबर को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया। पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ उन्होंने एक बार फिर पैरेंटहुड की नई पारी शुरू की। खास बात यह रही कि यह डिलीवरी तय तारीख से पहले हुई और भारती को इसकी बिल्कुल उम्मीद नहीं थी। उस दिन भी वह पूरी प्रोफेशनल माइंडसेट में थीं और शो की शूटिंग के लिए तैयार होकर घर से निकली थीं।

    आखिरी दिन तक काम, फिर अस्पताल

    भारती सिंह डिलीवरी के दिन भी ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ की शूटिंग के लिए पहुंची थीं। लेकिन शूटिंग फ्लोर पर पहुंचते ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, वॉटर बैग ब्रेक हुआ और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहीं उन्होंने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। इस पूरे सफर में हर्ष लिम्बाचिया उनके साथ मौजूद रहे।

    यूट्यूब व्लॉग में शेयर किया अनुभव

    बेटे के जन्म के बाद भारती ने अपने यूट्यूब चैनल पर उस सुबह की पूरी कहानी शेयर की। उन्होंने बताया कि कैसे सब कुछ अचानक हुआ और कुछ ही घंटों में उनकी जिंदगी बदल गई। यह व्लॉग फैंस के लिए बेहद इमोशनल रहा, जहां भारती का रियल और रॉ अंदाज देखने को मिला।

    मैटरनिटी लीव पर गईं भारती

    बच्चे के जन्म के बाद भारती सिंह ने कुछ समय के लिए मैटरनिटी लीव लेने का फैसला किया है। जाहिर है, ऐसे में ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के मेकर्स को उनकी जगह किसी को लाना पड़ा। खबरों के मुताबिक, टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी को अस्थायी तौर पर शो में लाया जा रहा है।

    जैसे ही अर्जुन बिजलानी के शो में आने की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर अफवाहें तेज हो गईं। कुछ लोगों ने कहा कि वह तेजस्वी प्रकाश की जगह लेंगे। हालांकि, एक रिपोर्ट ने साफ किया कि अर्जुन शो में होस्ट के तौर पर नजर आएंगे, न कि किसी कंटेस्टेंट को रिप्लेस करने के लिए।

    सोर्स के मुताबिक, अर्जुन बिजलानी सिर्फ शॉर्ट टर्म के लिए शो को होस्ट करेंगे। यह एक टेम्परेरी सेटलमेंट है। भारती सिंह शो का अहम हिस्सा हैं और उनकी वापसी पहले से प्लान की जा चुकी है। अब मैटरनिटी ब्रेक के बाद फैंस को उनकी धमाकेदार वापसी का इंतजार है।

    साल 2022 में भारती और हर्ष के पहले बेटे का जन्म हुआ था, जिसका नाम लक्ष्य सिंह लिम्बाचिया है, जिसे प्यार से गोला कहा जाता है। अब दूसरा बेटा आने के बाद गोला बड़े भाई बन गए हैं। फिलहाल यह कपल अपनी पर्सनल लाइफ के सबसे खूबसूरत फेज को एंजॉय कर रहा है। 

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts