PlayBreaking News

Deepika Nagar Case Noida :कान से खून, पेट में घाव...ऐसी है दीपिका नागर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट

नोएडा में दहेज हत्या केस में पीड़िता दीपिका नागर की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट रुला देने वाली है। रिपोर्ट में हड्डी तक गहरे घाव, कान से खून बहना, कमर और पेट में घाव और तिल्ली के फटने का जिक्र किया गया है।
Follow on Google News
कान से खून, पेट में घाव...ऐसी है दीपिका नागर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट

नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा की 24 वर्षीय दीपिका नागर मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने कई ऐसे खुलासे किए हैं, जिन्होंने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। रिपोर्ट में शरीर पर कई गहरी बाहरी और आंतरिक चोटों का जिक्र किया गया है, जिससे यह आशंका मजबूत हुई है कि दीपिका लंबे समय से शारीरिक प्रताड़ना झेल रही थीं। आरोप है कि दहेज की मांग और लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर दीपिका ने अपने घर की छत से कूदकर जान दे दी।

शरीर पर मिले गंभीर चोटों के निशान 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार दीपिका के शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें पाई गईं। चेहरे के दाहिने हिस्से पर सूजन और चोट के निशान थे, जबकि बाईं कोहनी और बांह पर भी चोटें मिलीं। दाहिनी जांघ पर बड़ी चोट और बाएं घुटने पर हड्डी तक गहरा घाव पाया गया। इसके अलावा कमर और पेट के निचले हिस्से में भी गंभीर जख्म मिले हैं। रिपोर्ट में बाएं कान से खून बहने का उल्लेख भी किया गया है, जिसने मामले को और संदिग्ध बना दिया है।

ये भी पढ़ें: Twisha Sharma death Case: क्या ट्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम होगा ? लिगेचर रिपोर्ट में फांसी के संकेत

अंदरूनी जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें 

मेडिकल जांच में दीपिका के शरीर के अंदर भी गंभीर क्षति के संकेत मिले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मस्तिष्क के मध्य और बाएं हिस्से में खून का थक्का पाया गया। छाती और पेट के बाएं हिस्से पर गहरे दबाव और खरोंच के निशान मिले। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि दीपिका की तिल्ली फटी हुई पाई गई, जो गंभीर आघात की ओर इशारा करती है। इसके अलावा शरीर के कई हिस्सों में आंतरिक रक्तस्राव भी देखा गया। डॉक्टरों ने आंतरिक अंगों के नमूने सुरक्षित रखकर जांच के लिए भेज दिए हैं।

दहेज में दी गई थी लग्जरी कार और नकदी 

दीपिका की शादी करीब 14 महीने पहले ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव निवासी ऋतिक से हुई थी। परिवार का आरोप है कि शादी में दहेज के तौर पर एक फॉर्च्यूनर एसयूवी और करीब एक करोड़ रुपए नकद दिए गए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था। परिजनों का कहना है कि दीपिका को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था और इसी दबाव ने उसे आत्महत्या जैसा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।

ये भी पढ़ें: Twisha Sharma Death Case : ट्विशा के पति समर्थ सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी, पुलिस की टीमें कर रहीं तलाश

पुलिस जांच और कार्रवाई पर टिकी नजर 

यह मामला नोएडा के इकोटेक-3 थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों की टीम ने किया और पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और परिवार के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts