PlayBreaking News

Twisha Sharma Death Case:क्या ट्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम होगा ? लिगेचर रिपोर्ट में फांसी के संकेत

ट्विशा शर्मा मौत मामले में जांच को नई दिशा देने वाली लिगेचर रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में फंदे के तौर पर इस्तेमाल बेल्ट को अहम सबूत बताया गया है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से मिले साक्ष्य आत्महत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। वहीं, परिवार ने इस पर सवाल उठाते हुए दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की है।
Follow on Google News
क्या ट्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम होगा ? लिगेचर रिपोर्ट में फांसी के संकेत
Twisha Sharma

भोपाल। जांच में सामने आया कि कथित तौर पर उसी बेल्ट से फांसी लगाई गई थी। परिजनों ने हत्या और प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। मामले में पुलिस सभी पहलुओं को जोड़कर जांच कर रही है। 

लिगेचर रिपोर्ट में क्या सामने आया ? 

जांच में शामिल लिगेचर रिपोर्ट को अहम माना जा रहा है। रिपोर्ट में यह संकेत मिला है कि फंदे में जिस बेल्ट का इस्तेमाल हुआ, वही घटनास्थल से जुड़ा मुख्य सबूत है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बेल्ट की जांच से यह स्पष्ट हुआ कि उससे ही फांसी लगाई गई थी। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि परिस्थितियां आत्महत्या की दिशा में इशारा करती हैं। हालांकि, जांच एजेंसियां अभी किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंची हैं। 

ये भी पढ़ें: Rewa News : रीवा में नॉन एसी बस से गांव पहुंचे कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, जमीन पर लगाई चौपाल

घटनास्थल से मिले अहम सुराग

बताया जा रहा है कि ट्विशा का शव छत पर लगे एक जिमनास्टिक बेल्ट से उतारा गया था। यह बेल्ट छत के पाइप से बंधा हुआ मिला था, जिससे पूरी घटना की कड़ी जुड़ती है। शुरुआती जांच में इसी बेल्ट को फांसी का माध्यम माना गया था। हालांकि, पोस्टमार्टम के दौरान यह बेल्ट शामिल नहीं की गई थी, जिससे सवाल भी उठे। बाद में पुलिस ने इसे जांच के लिए प्रस्तुत किया। यह तथ्य अब केस की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

परिवार ने दूसरी बार पोस्टमार्टम की मांग की 

ट्विशा के परिजन लगातार इस मामले में हत्या और प्रताड़ना का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि पूरी घटना को आत्महत्या बताने की कोशिश की जा रही है। इसी के चलते परिवार ने भोपाल जिला अदालत में दूसरे पोस्टमार्टम की मांग की है। परिजनों का मानना है कि दोबारा जांच से सच्चाई सामने आ सकती है। उन्होंने जांच प्रक्रिया की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए हैं। 

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: बाड़मेर कलेक्ट्रेट पर हंगामा, विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल डालकर की आत्मदाह की कोशिश

पुलिस हर पहलू से कर रही जांच 

पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। सामने आई लिगेचर रिपोर्ट को केस की अहम कड़ी माना जा रहा है। जांच एजेंसियां फिलहाल आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts