PlayBreaking News

भोपाल में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक, गाड़ी के सामने आ गई महिला, रोकना पड़ा काफिला

Follow on Google News
भोपाल में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक, गाड़ी के सामने आ गई महिला, रोकना पड़ा काफिला
भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मध्यप्रदेश दौरे के दौरान सोमवार को राजधानी भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक सामने आई। राजा भोज सेतु के सामने कमला पार्क के पास उनके काफिले को करीब 30 सेकंड तक रोकना पड़ा, जब भीड़ अचानक अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान एक महिला कार्यकर्ता तख्ती लेकर गाड़ी के सामने आ गई, जिसे मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने तत्परता से हटाया।

कई कार्यकर्ता गिरे सड़क पर

जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी के स्वागत के लिए हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और महिलाएं भोपाल की सड़कों पर जमा थीं। जातिगत जनगणना के समर्थन में आए कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था, लेकिन व्यवस्था की कमी के कारण कई कार्यकर्ता गिर पड़े। लगभग 10 से 15 लोग सड़कों पर गिर गए और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

ऊंट-घोड़े पर पहुंचे विधायक

स्वागत को भव्य रूप देने की कोशिश में विधायक बाबू जंडेल और दिनेश गुर्जर ऊंट और घोड़े लेकर पहुंच गए। यह दृश्य पॉलिटेक्निक चौराहे पर ट्रैफिक जाम की वजह बन गया। काफिले के गुजरने के दौरान यातायात पूरी तरह से ठप हो गया और प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

सृजन अभियानका शुभारंभ

राहुल गांधी इस दौरे के दौरान कांग्रेस के संगठनात्मक सशक्तिकरण की योजना 'सृजन अभियान' की औपचारिक शुरुआत करेंगे। यह अभियान कांग्रेस के उन राज्यों में चलाया जा रहा है जहां पार्टी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। इससे पहले गुजरात में इसकी शुरुआत की गई थी और अब मध्यप्रदेश दूसरा राज्य है।

61 पर्यवेक्षक होंगे तैनात

अभियान के तहत पार्टी ने देशभर के 61 वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षक के रूप में मध्यप्रदेश में नियुक्त किया है। इनमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़, असम और आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों के पूर्व मंत्री, सांसद और विधायक शामिल हैं। इनका उद्देश्य स्थानीय इकाइयों के कामकाज की समीक्षा करना और संगठन की नींव को मजबूत करना है। ये भी पढ़ें- ग्वालियर में पुरानी रंजिश ने ली जान: ताबड़तोड़ फायरिंग में युवक की मौत, एक घायल; नौ हमलावरों पर FIR
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts