Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भाजपा का दावा-कांग्रेस के पक्के वोटर्स भी हमारी तरफ

चार चरणों की वोटिंग का विश्लेषण: छिंदवाड़ा, राजगढ़ और मुरैना लोकसभा सीट को माना संघर्षपूर्ण
Follow on Google News
भाजपा का दावा-कांग्रेस के पक्के वोटर्स भी हमारी तरफ

भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव की वोटिंग के बाद भाजपा ने चारों चरण का विश्लेषण करने के बाद दावा किया है कि इस बार कांग्रेस के कमिटेड वोटर्स का रुझान भी भाजपा के पक्ष में दिखा। भाजपा संगठन ने 7 हजार 500 बूथ ऐसे भी चिन्हित किए हैं जहां उसे तमाम प्रयासों के बावजूद बढ़त नहीं मिल पाई। इस बार ऐसे बूथों पर भाजपा को सफलता मिलेगी।

पार्टी का कहना है कि मौजूदा चुनाव में मुस्लिम सहित अन्य वर्गों का समर्थन भी भाजपा के साथ था। सियासी और जातीय समीकरण के चलते छिंदवाड़ा, मुरैना और राजगढ़ में फाइट रही इसके बावजूद इन तीनों सीटों को जीतने का दावा किया गया है। 7500 बूथ ऐसे जहां भाजपा को नहीं मिली सफलता: भाजपा संगठन और चुनाव प्रबंधन की टीम ने प्रदेश के सभी 29 संसदीय क्षेत्रों में वोटिंग के बाद विधानसभा, मंडल और बूथ स्तर पर मतदान का ट्रेंड देखने के बाद सभी सीटों पर जीत का दावा किया है। प्रदेश के 64 हजार से अधिक बूथों में से पार्टी ने 7500 बूथ ऐसे चिन्हित किए हैं जहां चुनावों में भाजपा का अब तक सफलता नहीं मिली।

बूथ केंद्रित रहीं गतिविधियां

भाजपा सूत्रों का दावा है कि विस चुनाव के बाद से ही पार्टी ने सभी गतिविधियां पूरी तरह बूथ केंद्रित कर दी थीं। होली और भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम भी बूथ सशक्तिकरण की गतिविधियों पर ही फोकस रहे।

ऐसे निकाला ये आंकड़ा

भाजपा ने चुनाव में पन्ना प्रभारी और बूथ त्रिदेव नाम से टीमें बनाई थीं। इन टीमों का काम वोटिंग पर नजर रखना था। मतदान के बाद संगठन को इन टीमों से जो रिपोर्ट सौंपी है, उससे ये का आंकड़ा भाजपा ने सामने रखा है।

भाजपा समर्थक वोटर्स को मोटिवेट करने में सफलता

भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं बूथ प्रबंधन प्रभारी रजनीश अग्रवाल ने दावा किया है कि भाजपा इस बार ऐसे बूथों पर भी जीत दर्ज कराएगी जहां उसे अब तक सफलता नहीं मिल पा रही थी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव अभियान में जुटे सभी कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने का संकल्प दिलाया था। हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का टास्क दिया गया था। भाजपा के शुभचिंतक, समर्थक मतदाताओं को हम मतदान केंद्र तक पहुंचाने में सफल रहे। इस आधार पर हमारा आकलन है कि प्रदेश में भाजपा सभी 29 सीटें जीतेंगी।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts