Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल : दिल्ली में भाजपा की जीत का बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मना जश्न, नेताओं ने एक-दूसरे को खिलाई मिठाई

Follow on Google News
भोपाल : दिल्ली में भाजपा की जीत का बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मना जश्न, नेताओं ने एक-दूसरे को खिलाई मिठाई
भोपाल। दिल्ली विधानसभा चुनाव में ढाई दशक बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सत्ता में वापसी पर पार्टी के मध्य प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की अगुवाई में शनिवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा स्वयं पार्टी कार्यालय परिसर में पार्टी का ध्वज लहराते नजर आए। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर सभी को पार्टी की जीत की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

जनता जर्नादन "आप-दा'' सरकार से त्रस्त हो चुकी थी

वीडी शर्मा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की विजय पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि पार्टी की यह प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और सुशासन पर जनता की मोहर है। उन्होंने कहा कि जनता जर्नादन "आप-दा'' सरकार के भ्रष्टाचार, कुशासन, घर-घर शराब पहुंचाने की कुनीति और झूठ के सहारे भ्रम फैलाने के प्रपंच से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी थी। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी की विजय का शानदार बताते हुए कहा कि वे इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने विजयी प्रत्याशियों को भी शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री हितानंद, अन्य पदाधिकारियों, राज्य सरकार के मंत्रियों और नेताओं ने भी भाजपा की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केंद्रीय संगठन को बधाई दी है।

काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती : नरोत्तम

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जाते परिणामों को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि चुनाव परिणामों ने साबित कर दिया कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। दिल्ली की जनता ने तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को सबक सिखाया है। उन्होंने कहा कि ये जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जन जन के विश्वास व कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के कारण मिली है।

झूठ और पाप का घड़ा फूट गया : सारंग

दिल्ली चुनाव में भाजपा की जीत पर मंत्री विश्वास सारंग का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा- दिल्ली की जनता ने पीएम मोदी की विकास और कल्याण की राजनीति को वोट दिया है। अब दिल्ली में भी डबल इंजन की सरकार चलेगी। केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की हार पर मंत्री सारंग ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दिल्ली में झूठ और पाप का घड़ा फूट गया। इस चुनाव में यह संदेश दिया है कि जनता झूठ और भ्रष्टाचार को सहन नहीं करेगी। केजरीवाल को समझना होगा कि जनता को गुमराह नहीं किया जा सकता। ये भी पढ़ें- दिल्ली चुनाव पर CM डॉ. मोहन यादव की प्रतिक्रया, बोले- देश को गुमराह करने वाले सभी तत्वों की लगातार चुनावी हार हो रही है
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts