Raipur News:भाजपा सहयोग केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएं, 52 आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
रायपुर स्थित भाजपा के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मंगलवार को आयोजित सहयोग केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने प्रदेशभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। सहयोग केंद्र का उद्देश्य कार्यकर्ताओं की समस्याओं, सुझावों और जनहित से जुड़े मामलों को सीधे सुनकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम में लगभग 250 कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों और स्थानीय समस्याओं को मंत्री के सामने रखा। सहयोग केंद्र के दौरान कुल 52 आवेदन प्राप्त हुए। मंत्री न
PREM
4 Aug 2026



























