Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Delhi Election 2025 : दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी का घोषणा पत्र जारी, होली-दिवाली पर फ्री सिलेंडर देने का ऐलान

Follow on Google News
Delhi Election 2025 : दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी का घोषणा पत्र जारी, होली-दिवाली पर फ्री सिलेंडर देने का ऐलान
नई दिल्ली। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा के लिए शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हम बिजली, पानी और फ्री बस यात्रा की सुविधायों को जारी रखेंगे। साथ ही दिल्ली महिला समृद्धि के तहत 2500 रुपए दिए जाएंगे और गैस सिलेंडर पर 500 रुपए सब्सिडी दी जाएगी। गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपए देने की और अलग-अलग पेंशन योजनाओं में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है।

बीजेपी की घोषणा पत्र में कौन-कौन सी सुविधा

दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बाद बीजेपी ने भी शुक्रवार को संकल्प पत्र जारी कर दिया है। जेपी नड्डा ने दिल्ली सरकार की मुफ्त योजनाओं को बरकारार रखने की घोषणा की है। इसके आलावा आयुष्मान योजना पूरी तरह से दिल्ली में लागू करने की बात की है। साथ ही होली-दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जाएगा। विधवा पेंशन की राशि 2500 से बढ़ाकर 3000 की जाएगी। 60 से 70 साल के बुजुर्गों के लिए पेंशन राशि 2000 से बढ़ाकर 2500 कर दी जाएगी, जो 70 साल से अधिक उम्र के हैं, उनकी पेंशन राशि 2500 से बढ़ाकर 3000 कर दी जाएगी। साथ ही अटल कैंटीन योजना के तहत झुग्गी में रहने वाले लोगों को 5 रुपए में भर पेट खाना मिलेगा।

तीन हिस्सों में होगा संकल्प पत्र

जेपी नड्डा ने बताया कि भाजपा का संकल्प पत्र तीन हिस्सों में जारी किया जाएगा। जिसमें से पहला भाग आज रिलीज कर रहा हूं। दूसरा और तीसरा बाद में आएगा। उन्होंने कहा, हमने सभी वर्गों से संपर्क किया और करीब 1 लाख 80 हजार सुझाव मिले हैं।

मोदी की गारंटी यानी....

जेपी नड्डा, भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड है कि जो कहा था, वो किया है और जो नहीं कहा था वो भी करके दिया है। इसलिए एक वाक्य भारत और दिल्ली की जनता के मन में समा गया है कि 'मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की भी गारंटी है'। मेनिफेस्टो पहले भी आते थे, लेकिन आप भी भूल जाते थे और राजनीतिक पार्टियां भी भूल जाती थी कि उन्होंने क्या कहा था। लेकिन ये राजनीतिक संस्कृति का परिवर्तन है कि आज मेनिफेस्टो 'संकल्प पत्र' में परिवर्तित हो गया है। संकल्प से सिद्धि की ओर जाने का मंत्र भी हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिया है।

AAP और कांग्रेस ने भी किए कई वादे

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस ने भी दिल्ली की जनता से कई वादे कर लिए हैं। AAP ने जहां फ्री बिजली, पानी और महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा को बरकरार रखते हुए महिलाओं, पुजारियों और ग्रंथियों को निश्चित मासिक राशि देने का वादा किया है। आप ने दिल्ली की महिलाओं को 2,100 रुपए हर महीने जबकि पुजारियों और ग्रंथियों को 18 हजार रुपउ देने का वादा किया है। वहीं कांग्रेस ने दिल्ली की महिलाओं को साधने के लिए हर महीने 2,500 रुपए देने का ऐलान किया है। पार्टी ने कहा कि उसकी सरकार बनने पर दिल्ली में फ्री बिजली-पानी और बस यात्रा की मौजूदा योजनाओं को कायम रखा जाएगा।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts