Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bilaspur News:ASI के बेटे समेत 4 गिरफ्तार: छात्रा से दोस्ती कर 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना ठगा, नेपाल में उड़ाए पैसे

शेयर मार्केट में निवेश का झांसा, ब्लैकमेल और धमकी देकर ऐंठे लाखों रुपये, महंगी पार्टियों और नेपाल ट्रिप में उड़ा दी रकम,बिलासपुर की एक छात्रा को पहले दोस्ती के जरिए अपने विश्वास में लिया गया। धीरे-धीरे आरोपियों ने उसके साथ नजदीकियां बढ़ाईं और फिर आर्थिक मदद के नाम पर पैसे मांगना शुरू किया। पुलिस के मुताबिक, इसी भरोसे का फायदा उठाकर छात्रा से लाखों रुपये और सोने के जेवर हासिल किए गए।
ASI के बेटे समेत 4 गिरफ्तार: छात्रा से दोस्ती कर 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना ठगा, नेपाल में उड़ाए पैसे

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दोस्ती के नाम पर एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये और करीब 450 ग्राम सोने के जेवर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने ASI के बेटे समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है। आरोपियों ने शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर छात्रा से रकम और गहने हासिल किए, फिर नेपाल घूमने और महंगी पार्टियों में पैसे उड़ा दिए।

ये भी पढ़ें: Raipur News: रायपुर में 600 किरायेदारों की पुलिस जांच, 6 संदिग्धों से पूछताछ; अवैध प्रवासियों पर सख्त अभियान

दोस्ती बनी ठगी का जाल

बिलासपुर की एक छात्रा को पहले दोस्ती के जरिए अपने विश्वास में लिया गया। धीरे-धीरे आरोपियों ने उसके साथ नजदीकियां बढ़ाईं और फिर आर्थिक मदद के नाम पर पैसे मांगना शुरू किया। पुलिस के मुताबिक, इसी भरोसे का फायदा उठाकर छात्रा से लाखों रुपये और सोने के जेवर हासिल किए गए।

ये भी पढ़ें: Raipur News: रायपुर में चलती बाइक बनी आग का गोला: भाठागांव में होंडा शाइन में अचानक लगी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान

दादा के खाते और लॉकर से निकाले रुपये

पीड़ित छात्रा के दादा SECL से रिटायर्ड अधिकारी हैं। बीमारी के कारण उन्होंने बैंक खाता, एटीएम कार्ड और लॉकर की जिम्मेदारी अपनी पोती को सौंप रखी थी। आरोपियों ने इसी का फायदा उठाया। छात्रा ने अलग-अलग किस्तों में ATM और PhonePe के जरिए करीब 14.50 लाख रुपये दिए। बाद में रिसॉर्ट के पास बुलाकर लॉकर में रखे करीब 450 ग्राम सोने के जेवर भी सौंप दिए।

ASI का बेटा भी निकला आरोपी

पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी आदर्श यादव पुलिस विभाग में पदस्थ ASI धर्मेंद्र यादव का बेटा है। जानकारी के मुताबिक, उसकी गतिविधियों के कारण परिवार ने पहले ही उसे घर से अलग कर दिया था। पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: Durag Bhilai News: कांग्रेस नेता उपसरपंच की चाकू मारकर हत्या, सड़क पर उतरे ग्रामीण,दुर्ग में चक्काजाम से बवाल

नेपाल ट्रिप और महंगी पार्टियों में उड़ाए पैसे

जांच में सामने आया कि छात्रा से ठगी गई रकम का इस्तेमाल आरोपी ऐशो-आराम की जिंदगी जीने में कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी नेपाल घूमने गए और बड़े होटलों में लगातार पार्टी करते रहे। एक दिन में 6 से 10 हजार रुपये तक खर्च किए जाते थे। उनके पास महंगे सामान और सोने के जेवर मिलने के बाद पुलिस को शक हुआ।

सूचना से खुला पूरा राज

पुलिस को सूचना मिली थी कि आदर्श यादव और एक नाबालिग लगातार महंगे होटलों में पार्टी कर रहे हैं। दोनों के पास सोने के जेवर भी थे। पूछताछ में उन्होंने छात्रा से ठगी की पूरी कहानी कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने पूरे नेटवर्क का खुलासा किया।

ये भी पढ़ें: Raipur News: महंगे बिजली बिल और स्मार्ट मीटर पर कांग्रेस का बड़ा अभियान, घर-घर पहुंचकर भरवा रही आवेदन

ब्लैकमेल और धमकी का आरोप

पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने पहले दोस्ती की और फिर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि छात्रा को शेयर मार्केट में निवेश का लालच देकर ठगी की गई या किसी अन्य तरीके से उसे फंसाया गया।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts