Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में पुलिस पर चाकू से हमला! युवक को पकड़ने पहुंचे जवान की पीठ पर किया वार

इंदौर के विजय नगर में चाकू लेकर कमरे में बंद युवक ने जमकर हंगामा किया। परिजनों की सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी जितेंद्र रघुवंशी ने जवान राजपाल सेंधव की पीठ पर चाकू से वार कर दिया। बहन को भी चाकू दिखाकर डराया था। घायल जवान का इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इंदौर में पुलिस पर चाकू से हमला! युवक को पकड़ने पहुंचे जवान की पीठ पर किया वार
प्रतीकात्मक फ़ोटो

इंदौर - इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में एक युवक ने चाकू लेकर जमकर हंगामा किया। युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था और काफी देर तक चाकू लहराकर परिजनों को डराता रहा। स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने डायल-112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया। आखिरकार पुलिस को दरवाजा तोड़कर अंदर जाना पड़ा। जवानों ने जैसे-तैसे युवक को पकड़ने की कोशिश की तो उसने एक पुलिसकर्मी की पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत सामान्य बताई गई है।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में इंदौर के बच्चों से भरे वाहन का एक्सीडेंट! टेंपो ट्रैवलर पलटा, 7 विद्यार्थी और शिक्षक घायल

दो घंटे तक कमरे में बंद रहा युवक

जानकारी के मुताबिक, आरोपी जितेंद्र रघुवंशी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। उसके हाथ में चाकू था और वह कमरे के अंदर हंगामा कर रहा था। परिजनों ने उसे काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद परिवार ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस से मदद मांगी।सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जवानों ने दरवाजे के बाहर से ही जितेंद्र को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह लगातार गालीगलौज करता रहा और बाहर आने को तैयार नहीं हुआ। हालात को देखते हुए पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें: भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड का आरोपी आगरा से गिरफ्तार, पुलिस ने मारी गोली

बहन को भी चाकू दिखाकर डराया

आरोपी की बहन पूजा ने बताया कि जितेंद्र करीब दो घंटे से ज्यादा समय तक खुद को कमरे में बंद किए हुए था। जब पुलिसकर्मी उसके साथ कमरे के अंदर पहुंचे तो जितेंद्र ने उसे भी चाकू दिखाकर डराया। पुलिसकर्मियों ने उसे काबू करने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान उसने जवान राजपाल सेंधव की पीठ पर चाकू से वार कर दिया।हमले में घायल जवान को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के मुताबिक उसकी हालत सामान्य है।

ये भी पढ़ें: Russia Attack on Ukraine: सहायता केंद्र और आश्रय स्थल पर बमबारी, 18 लोगों की मौत; मलबे में अब भी दबे कई लोग

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

टीआई चंद्रकांत पटेल ने बताया कि पुलिस जवान राजपाल सेंधव पर चाकू से हमला करने के मामले में आरोपी जितेंद्र रघुवंशी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी सयाजी के पीछे श्रीराम नगर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, जितेंद्र मानसिक रूप से कमजोर है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

Latest Posts