Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उमरिया में NH-43 पर 36 घंटे बाद खुला 6 किलोमीटर लंबा जाम, कीचड़ में फंसे ट्रकों को JCB से निकाला; एंबुलेंस में मरीज की मौत

उमरिया-शहडोल NH-43 पर बारिश से सड़क दलदल बनने के कारण 36 घंटे तक करीब 6 किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। JCB और पोकलैंड से वाहन निकाले गए। जाम में फंसी एंबुलेंस में एक मरीज की मौत हो गई।
उमरिया में NH-43 पर 36 घंटे बाद खुला 6 किलोमीटर लंबा जाम, कीचड़ में फंसे ट्रकों को JCB से निकाला; एंबुलेंस में मरीज की मौत
NH-43 पर 36 घंटे बाद खुला 6 किलोमीटर लंबा जाम

उमरिया। मध्यप्रदेश के उमरिया-शहडोल मार्ग पर नेशनल हाईवे-43 में 36 घंटे से अधिक समय तक लगा भीषण जाम आखिरकार खुल गया। घुनघुटी और मोर्चा रेलवे फाटक के पास बेमौसम बारिश के कारण सड़क दलदल में बदल गई थी। इससे हाईवे के दोनों ओर करीब 6 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। पुलिस और प्रशासन ने पोकलैंड और जेसीबी मशीनों की मदद से कीचड़ में फंसे भारी वाहनों को बाहर निकाला और सड़क को आवागमन के लायक बनाया। इसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका। हालांकि, इस जाम के दौरान अस्पताल नहीं पहुंच पाने के कारण एंबुलेंस में एक मरीज की मौत भी हो गई।

बारिश से दलदल बनी सड़क, 36 घंटे तक फंसे रहे वाहन

जानकारी के मुताबिक, उमरिया-शहडोल मार्ग पर घुनघुटी और मोर्चा रेलवे फाटक के आसपास बेमौसम बारिश के चलते सड़क पर भारी कीचड़ जमा हो गया था। सड़क दलदल में बदलने से बड़े ट्रकों, टैंकरों और अन्य भारी वाहनों के पहिए कीचड़ में धंस गए। भारी वाहनों के फंसने से मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। देखते ही देखते हाईवे के दोनों ओर करीब 6 किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। यात्री बसों के साथ छोटे-बड़े वाहन भी जाम में फंस गए। यह स्थिति 36 घंटे से अधिक समय तक बनी रही।

पोकलैंड और JCB मशीनों से निकाले गए भारी वाहन

जाम खुलवाने के लिए प्रशासन ने बड़े स्तर पर अभियान चलाया। सबसे पहले कीचड़ में फंसे ट्रकों, टैंकरों और अन्य भारी वाहनों को निकालने के लिए पोकलैंड और जेसीबी मशीनें लगाई गईं। मशीनों की मदद से सड़क पर फंसे वाहनों को एक-एक करके बाहर निकाला गया। इसके साथ ही प्रभावित हिस्से में रेत, मिट्टी और गिट्टी डालकर सड़क को समतल किया गया, ताकि वाहनों के पहिए दोबारा कीचड़ में न धंसें। सड़क पर फिसलन कम करने और यातायात बहाल करने के लिए यह काम लगातार जारी रहा।

पुलिस ने एक-एक कर निकालीं यात्री बसें

सड़क की स्थिति में सुधार होने के बाद पुलिस ने जाम में फंसे वाहनों को सुरक्षित निकालना शुरू किया। सबसे पहले रास्ते में फंसी यात्री बसों और अन्य वाहनों को एक-एक करके आगे बढ़ाया गया। इस दौरान स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकालने के बाद हाईवे पर यातायात धीरे-धीरे बहाल हो गया। करीब डेढ़ दिन से अधिक समय तक मार्ग बाधित रहने के बाद जाम खुलने से यात्रियों और वाहन चालकों को राहत मिली।

उमरिया-शहडोल हाईवे पर 6 KM लंबा जाम, बारिश से दलदल बनी निर्माणाधीन सड़क; घंटों फंसे रहे वाहन

जाम में फंसी एंबुलेंस, अस्पताल नहीं पहुंच पाने से मरीज की मौत

इस भीषण जाम के दौरान एक दुखद घटना भी सामने आई। हाईवे पर यातायात बाधित होने के कारण एक एंबुलेंस समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सकी। इस दौरान एंबुलेंस में मौजूद मरीज की मौत हो गई।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts