Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

घंसौर में रेलवे लाइन बनी हादसों का कारण, गौरव भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

घंसौर नगर में रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से हादसे हो रहे हैं। गौरव भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से बुजुर्ग संतोष नायक की मौत हो गई।
घंसौर में रेलवे लाइन बनी हादसों का कारण, गौरव भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

घंसौर। नगर के बीचों-बीच से गुजरने वाली रेलवे लाइन पर सुरक्षा व्यवस्था का अभाव गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। रेलवे ट्रैक के आसपास पर्याप्त सुरक्षा जाली नहीं है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी नहीं किए गए हैं। इसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। गाय, बछड़े सहित अन्य मवेशी लगातार ट्रेन की चपेट में आकर जान गंवा रहे हैं।

बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

इस रेलवे लाइन पर हादसों का शिकार केवल बेजुबान जानवर ही नहीं हो रहे हैं। इंसान भी दुर्घटनाओं का शिकार बन रहे हैं। पूर्व में कई लोग रेलवे दुर्घटनाओं में जान गंवा चुके हैं। इसी कड़ी में आज गौरव भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग संतोष नायक की दर्दनाक मौत हो गई। वे घंसौर नगर के झंडा चौक के निवासी थे। इस घटना ने रेलवे लाइन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था पर फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सिंगरौली में रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव, गिरने से मौत की आशंका

सुरक्षा जाली लगाने की मांग

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि रेलवे ट्रैक के दोनों ओर सुरक्षा जाली लगाई जानी चाहिए। संवेदनशील स्थानों पर उचित सुरक्षा इंतजाम भी जरूरी हैं। ऐसा होने पर कई हादसों को रोकने में मदद मिल सकती थी। इसके बावजूद रेल प्रशासन की ओर से समस्या के समाधान के लिए ठोस पहल नजर नहीं आ रही है।

केरल में रेलवे ट्रैक पर लैंडस्लाइड से बड़ा हादसा, एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, कई ट्रेनें प्रभावित; IMD ने जारी किया था ऑरेंज अलर्ट

रेल प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग

नगरवासियों ने रेल प्रशासन से घंसौर नगर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के दोनों ओर सुरक्षा जाली लगाने की मांग की है। आवागमन वाले स्थानों पर उचित व्यवस्था करने की भी मांग की गई है। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की गई है।

सवाल यह है कि आखिर रेलवे प्रशासन कब जागेगा? इस समस्या का स्थायी समाधान कब होगा? ताकि बेजुबान जानवरों के साथ-साथ इंसानों की अनमोल जिंदगी भी सुरक्षित रह सके।

Umesh Shrivastava
By Umesh Shrivastava

Latest Posts