वेगास के पंक रॉक फेस्टिवल में 'नाजी सिंबल' पहने बाइकर पर भीड़ ने किया हमला, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

लास वेगास। अमेरिका के लास वेगास शहर में आयोजित पंक रॉक बॉलिंग एंड म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान उस समय हंगामा हो गया जब एक बाइकर ने नाजी SS प्रतीक से मिलता-जुलता लोगो पहनी टी-शर्ट पहनकर कार्यक्रम में शिरकत की। गुस्साई भीड़ ने उस व्यक्ति पर हमला कर दिया, उसे धक्का दिया और चेहरे पर मुक्का मारा।
यह घटना मेमोरियल डे वीकेंड के दौरान शनिवार और सोमवार के बीच की बताई जा रही है, जब सुरक्षाकर्मी उस व्यक्ति को वेन्यू से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे। यह सारा घटनाक्रम कैमरे में कैद हुआ और बाद में एक इंस्टाग्राम अकाउंट से मंगलवार को वीडियो साझा किया गया।
Dago Choppers का Logo[/caption]
लोगो में दिखने वाली दो लाइटनिंग बोल्ट (⚡⚡) की आकृति को SS प्रतीक से जोड़ा जा रहा है, जो नाजी जर्मनी का एक कुख्यात प्रतीक था।
‘नो नाजी’ भीड़ का गुस्सा फूटा
वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि एक व्यक्ति चिल्लाता है, “नो *** नाजीज!” यानी "कोई भी नाजी बर्दाश्त नहीं!" वीडियो में उस व्यक्ति को भीड़ द्वारा धक्का देते और मुक्का मारते देखा गया। वीडियो के बुधवार रात तक 25,000 लाइक्स और 3,500 से ज्यादा कमेंट्स हो चुके हैं, जिनमें से अधिकतर ने हमलावरों का समर्थन किया है। एक यूजर ने लिखा, “जो कोई भी सार्वजनिक स्थानों पर ऐसे चिन्ह पहनना ठीक समझता है, वह इस बात का संकेत है कि हमारा देश किस दिशा में जा रहा है। लेकिन यह देखना राहत की बात है कि अब लोग इस सब को बर्दाश्त नहीं कर रहे। शाबाश!” दूसरे यूजर ने लिखा, “जिसने मुक्का मारा उसे एक बीयर खरीद कर दो!” वहीं एक यूजर ने व्यंग्यात्मक अंदाज में लिखा, “इस वीडियो में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ और यही समस्या है।”क्या है पंक रॉक
यह घटना पंक रॉक समुदाय के उस पुराने विभाजन को उजागर करती है, जो तब शुरू हुआ जब 1970 के दशक के अंत में नव-नाजी और श्वेत वर्चस्ववादी गुटों ने इस सांस्कृतिक आंदोलन में घुसपैठ की। हालांकि अमेरिकी पंक बैंड्स जैसे कि ब्लैक फ्लैग और डेड केनेडीज ने इस विचारधारा के खिलाफ जोरदार मोर्चा खोला। डेड केनेडीज ने 1981 में यहां तक गाना रिकॉर्ड किया, “Nazi Punks *** Off”, यानी "नाजी पंक भागो यहां से!" बावजूद इसके, वर्षों से कुछ चरमपंथी इस संस्कृति से जुड़े रहे।क्या है Logo का सच
जिस लोगो की वजह से यह हंगामा हुआ, वह दरअसल ‘Dago Choppers’ नामक बाइकर्स ग्रुप का चिंह है। यह ग्रुप वेनिस, कैलिफोर्निया में स्थित एक पुराने मोटरसाइकिल वर्कशॉप से जुड़ा था, जिसे 1990 के दशक में आग लग गई थी। हालांकि यह वर्कशॉप अब अस्तित्व में नहीं है, पर यह हेल्स एंजल्स जैसे विवादास्पद बाइकर्स संगठनों से जुड़ी मानी जाती थी। [caption id="attachment_166139" align="aligncenter" width="600"]
Dago Choppers का Logo[/caption]
लोगो में दिखने वाली दो लाइटनिंग बोल्ट (⚡⚡) की आकृति को SS प्रतीक से जोड़ा जा रहा है, जो नाजी जर्मनी का एक कुख्यात प्रतीक था।





















