Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bijnor viral News: कब्र खोदकर मुर्दे का सर काटकर ले गया कोई, आखिर मकसद क्या था?

Follow on Google News
Bijnor viral News: कब्र खोदकर मुर्दे का सर काटकर ले गया कोई, आखिर मकसद क्या था?
बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक दंग कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां किसी ने एक कब्रिस्तान में दफनाए गए शव का सिर काट लिया और अपने साथ ले गया। कब्र में दफन मशहूर इस्लामिक आलिम कारी सैफुर रहमान के शव की गर्दन गायब मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इसके साथ ही वह कब्र पर तंत्र-मंत्र का सामान छोड़ गया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। तांत्रिक क्रिया या किसी साजिश सहित सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, मामला हल्दौर थाना क्षेत्र के खारी इलाके के कब्रिस्तान का है। जहां कुछ लोग सुबह फातिहा पढ़ने पहुंचे थे, उन्होंने एक कब्र खुली हुई देखी। अंदर देखने पर दफन शव की गर्दन गायब मिला, जबकि बाकी शरीर कब्र में मौजूद था। बताया जा रहा है कि, यह शव कारी सैफुर रहमान का था। जिनका 25 जुलाई को 85 साल की उम्र में बीमारी के चलते इंतकाल हो गया था। उनके निधन के बाद उन्हें खारी स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया था।

कब्र के पास मिला तंत्र क्रिया का सामान

कब्र के पास अगरबत्ती, रुमाल सहित कुछ तंत्र क्रिया का सामान भी पड़ा हुआ था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि, कारी की गर्दन काटने वाला कोई तांत्रिक रहा होगा। उसने तंत्र-मंत्र के लिए लाश की गर्दन काटी होगी। घटना के बाद गांव में पुलिस को तैनात कर दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, पता लगाया जा रहा है कि किसने और क्यों लाश की गर्दन काटी होगी।

कौन थे कारी सैफुर रहमान

जानकारी के मुताबिक, कारी सैफुर रहमान खारी स्थित एक मदरसे में सालों से पढ़ाते थे। बिजनौर ही नहीं बल्कि देश भर में उनके लाखों मुरीद थे। बताया जाता है कि, वह बेहद शरीफ और नेक इंसान थे। उनकी मौते के बाद उनके शव के साथ इस प्रकार की घटना से लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। एसपी सिटी संजीव वाजपेयी के मुताबिक, इस मामले में हर पहलू की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें- बदलापुर कांड के आरोपी अक्षय शिंदे की एनकाउंटर में मौत, पुलिस की रिवॉल्वर छीनकर की थी फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts