Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

समधन बनी बहू... जब सच आया सामने तो लगा जोर का झटका, बिहार की वायरल लव स्टोरी

Follow on Google News
समधन बनी बहू... जब सच आया सामने तो लगा जोर का झटका, बिहार की वायरल लव स्टोरी
बिहार। पूर्णिया जिले में सास और दामाद की लव स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल है। एक युवक को रिश्ते में सास लगने वाली महिला से ही प्यार हो गया। युवक बिहार का रहने वाला है और महिला पश्चिम बंगाल की। इश्क का परवान यूं चढ़ा कि युवक महिला के चक्कर में बंगाल चला गया और बाद में उसके साथ ही रहने लगा। लेकिन जब उसे महिला के पहले से ही शादीशुदा होने की जानकारी लगी तो उसके होश उड़ गए। इसके तुरंत बाद ही वह बंगाल से भागकर बिहार आ गया। उसके पीछे-पीछे सास भी आ धमकी। मामला बढ़ता देख पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा।

इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी सास-दामाद की प्रेम कहानी

महिला की बहन की बेटी से युवक के भाई की शादी हुई थी। ऐसे में महिला रिश्ते में युवक की सास हुई। एक पारिवारिक उत्सव में महिला पूर्णिया आई हुई थी, जहां उसकी मुलाकात दामाद के छोटे भाई सोनू कुमार से हुई। महिला के मुताबिक, कोलकाता में जॉब दिलाने को लेकर सोनू ने महिला का नंबर लिया। इसके बाद दोनों इंस्टाग्राम पर एक दूसरे से बातें करने लगे। दोनों में प्यार हो गया और सोनू भी कोलकाता आ गया। सोनू ने महिला को एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी दिलवा दी। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और दोनों शारीरिक रिश्ते में आ गए, लेकिन एक दिन महिला के पति ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पंचायत और समझाइश के बाद भी पति ने महिला को साथ रखने से मना कर दिया। वहीं सोनू ने महिला को साथ रखने की हामी भरी और दोनों दूसरी जगह जाकर साथ में रहने लगे। एक ही महीने बाद सोनू उसे छोड़कर से कोलकाता भाग गया। इसके बाद महिला भी उसे ढूंढते हुए बिहार के पूर्णिया आ गई।

युवक ने महिला पर लगाया झांसा देने का आरोप

सोनू ने बताया कि महिला के शादीशुदा होने की बात उसे पहने से पता नहीं थी। महिला ने बताया था कि वो अविवाहित है। कोलकाता में फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद महिला ने कहा था कि दोनों के प्यार के बारे में उसके भाई को पता चल गया है, इसलिए उन्हें शादी करनी होगी। इसके बाद उन दोनों ने एक मंदिर में शादी की थी। शादी के बाद ही युवक को पता चला कि महिला की शादी पहले हो चुकी है और उसके तीन बच्चे भी हैं।

युवक की मां ने समधन को बहू के रूप में स्वीकारा

इधर, सदर थाने में महिला की शिकायत के बाद पुलिस प्रेमी के घर पहुंची। पुलिस ने मामले को निपटाने के लिए सबको थाने में बुलाया और तुरंत कोई समाधान निकालने को कहा। इसके बाद युवक की मां ने रिश्ते में समधन लगने वाली महिला को बहू के रूप में स्वीकार कर लिया। घटना के बाद युवक के बड़े भाई ने उसे घर से निकाल दिया है। वहीं युवक की मां ने सड़क किनारे तंबू गाड़कर दोनों के रहने की व्यवस्था कर दी। ये भी पढ़ें- हत्या के मामले में गिरफ्तार कन्नड़ एक्टर दर्शन को जेल में मिल रहा VIP ट्रीटमेंट, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts