PlayBreaking News

Viral Video :रेलवे ट्रैक पर बच्चों संग फंसीं महिलाएं, तेज रफ्तार ट्रेन आते ही मां ने दिखाई ऐसी हिम्मत कि थम गई लोगों की सांसें

बिहार के शाहपुर पटोरी स्टेशन का एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। ट्रेन सामने आते ही मां ने बच्चों को बचाने के लिए जो किया, उसे देखकर लोगों की सांसें अटक गईं। आखिर उस वक्त ट्रैक पर क्या हुआ, जानिए पूरी खबर।
Follow on Google News
रेलवे ट्रैक पर बच्चों संग फंसीं महिलाएं, तेज रफ्तार ट्रेन आते ही मां ने दिखाई ऐसी हिम्मत कि थम गई लोगों की सांसें
ट्रेन के नीचे बच्चों को बचाती मां का खौफनाक पल

बिहार के समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन से सामने आया एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो इतना खौफनाक है कि उसे देखने वालों की सांसें थम जा रही हैं। इस घटना में एक मां ने अपनी जान की परवाह किए बिना अपने बच्चों और साथ मौजूद महिलाओं की जिंदगी बचाने के लिए ऐसा कदम उठाया, जिसे देखकर लोग उसकी बहादुरी को सलाम कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब तीन महिलाएं दो छोटे बच्चों के साथ रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं। इसी दौरान अचानक तेज रफ्तार ट्रेन ट्रैक पर आ गई। ट्रेन को बेहद करीब आता देख महिलाओं के पास संभलने का मौका तक नहीं बचा। हालात इतने डरावने हो गए कि वहां मौजूद लोगों की चीख निकल गई।

अचानक सामने आ गई ट्रेन, मच गया हड़कंप

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिलाएं रेलवे लाइन पार कर रही थीं, तभी दूर से आती ट्रेन अचानक काफी नजदीक पहुंच गई। ट्रैक पर फंसी महिलाओं ने बचने के लिए तुरंत फैसला लिया और बच्चों को लेकर पटरी के बीच बने खाली हिस्से यानी मलहरा के नीचे झुककर बैठ गईं। कुछ ही सेकंड बाद ट्रेन उनके ऊपर से गुजर गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन गुजरने तक महिलाएं और बच्चे जमीन से सटे बैठे रहते हैं। आसपास मौजूद लोग घबराकर चिल्लाने लगते हैं। ट्रेन निकलने के बाद जब महिलाएं और बच्चे सुरक्षित बाहर निकलते हैं तो वहां मौजूद लोग राहत की सांस लेते दिखाई देते हैं।

बच्चों को सीने से लगाकर बैठी रही मां

इस पूरी घटना में सबसे ज्यादा चर्चा उस मां की हो रही है जिसने आखिरी वक्त तक बच्चों को अपनी बाहों में पकड़कर रखा। बताया जा रहा है कि ट्रेन गुजरने के दौरान मां को हल्की चोटें भी आईं, लेकिन उसने बच्चों को कुछ नहीं होने दिया।

Breaking News

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

वीडियो वायरल होने के बाद लोग लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने मां की हिम्मत को सलाम किया। एक यूजर ने लिखा कि दुनिया में मां से बड़ा कोई सुपरहीरो नहीं होता। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि यह वीडियो देखकर दिल दहल गया। कुछ लोगों ने इस घटना को लापरवाही का नतीजा भी बताया। उनका कहना है कि रेलवे ट्रैक पार करना हमेशा खतरे से भरा होता है और लोगों को नियमों का पालन करना चाहिए। कई यूजर्स ने रेलवे प्रशासन से भी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts