Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिहार के अररिया में पत्रकार की हत्या : आरोपियों ने विमल भैया कहकर लगाई आवाज, गेट खोलते ही मार दी गोली; भाई के मर्डर केस में होनी थी गवाही

Follow on Google News
बिहार के अररिया में पत्रकार की हत्या : आरोपियों ने विमल भैया कहकर लगाई आवाज, गेट खोलते ही मार दी गोली; भाई के मर्डर केस में होनी थी गवाही
अररिया। बिहार के अररिया में शुक्रवार सुबह एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पत्रकार की पहचान विमल कुमार यादव के रूप में हुई है। आरोपियों ने विमल भैया कहकर आवाज लगाई और गेट खुलते ही उनके सीने में गोली मार दी। पांच साल पहले भाई की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, इस मामले में विमल मुख्य गवाह थे। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

गेट खोलते ही मार दी गोली

जानकारी के मुताबिक, मामला अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र है। बेलसरा के हीरो शोरूम के पीछे स्थित विमल कुमार यादव के घर सुबह करीब साढ़े 5 बजे चारों आरोपी आए। बदमाशों ने गेट के बाहर से विमल भैया कहकर आवाज लगाई। जैसे ही उन्होंने गेट खोला, अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पत्नी की आवाज सुनकर आए लोग

विमल को गोली लगने के बाद उनकी पत्नी ने चिल्लाकर आसपास के लोगों को बुलाया। जिसके बाद लोगों की सूचना पर रानीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आनन-फानन में विमल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। https://twitter.com/bihar_police/status/1692405327436607745?s=20

पुरानी रंजिश के चलते हुई हत्या

पुलिस के मुताबिक, सीने पर दाएं साइड में एक गोली मारी गई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। एफएसएल की टीम बुलाई गई है। जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने की बात सामने आ रही है।

पांच साल पहले भाई की हुई थी हत्या

मृतक की पत्नी के मुताबिक, दो साल पहले उनके देवर गप्पू यादव की भी बदमाशों ने इसी तरह हत्या कर दी थी। इस मामले में उनके पति विमल कुमार यादव मुख्य गवाह थे। केस ट्रायल पर कोर्ट में चल रहा था और बदमाशों द्वारा लगातार गवाही नहीं देने का दबाव बनाया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि जिसने गब्बू यादव की हत्या करवाई, उसने ही विमल की हत्या की सुपारी दी है। आरोपी को डर था कि, गवाही के बाद उसे उम्रकैद की सजा हो जाएगी। उनके मुताबिक, सुपौल जेल में बंद रूपेश ने ही हत्या की साजिश रची है। उसने जेल से ही हत्या की सुपारी दी है। अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…  
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts