PlayBreaking News

दरभंगा में पति बना हैवान!पत्नी और 3 मासूम बच्चों को लाठी-लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट

दरभंगा में एक व्यक्ति ने पत्नी और तीन मासूम बच्चों पर बेरहमी से हमला कर उनकी जान ले ली। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है और लोगों के बीच दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की गहन जांच जारी है। आरोपी खुद भी घायल है और अस्पताल में इलाज जारी है। 
Follow on Google News
पत्नी और 3 मासूम बच्चों को लाठी-लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट
FILE IMAGE

दरभंगा जिले में हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घरेलू विवाद ने ऐसा रूप लिया कि एक परिवार पूरी तरह उजड़ गया। एक ही घर में चार जिंदगियां खत्म हो गईं।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना बिहार के दरभंगा जिले के पतोर थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी इलाके की है। यहां एक मजदूर ने घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने लाठी और लोहे की रॉड से हमला शुरू कर दिया। इस हमले में पूरे परिवार की जान चली गई। घटना के बाद आरोपी ने खुद को भी घायल कर लिया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार सुबह करीब 7 बजे की है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई जो देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गई। आरोपी ने घर में रखी लाठी और लोहे की रॉड उठा ली और पत्नी और बच्चों पर बेरहमी से हमला कर दिया।  घर का दरवाजा बंद था, जिससे कोई बचाव नहीं हो सका। हमला खत्म होने के बाद आरोपी ने खुद को भी चोट पहुंचाई। 

ये भी पढ़ें: मरीजों की बढ़ सकती है मुश्किल! 20 मई को क्यों बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर? क्या है कारण?

पीड़ित परिवार कौन था?

आरोपी की पहचान संदीप दास के रूप में हुई है। इसका पूरा परिवार मूल रूप से पश्चिम बंगाल के दालखोला क्षेत्र के कुंडी इलाके का रहने वाला था, जो बाद में काम की तलाश में दरभंगा आया था। मृतकों की पहचान-

  • फूल कुमारी दास (30)- पत्नी
  • ह्रदय दास (7)- बेटा
  • संध्या दास (6)- बेटी
  • सोन दास (5)- बेटा

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में  शवों को कब्जे में लिया गया, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।हालांकि एक बच्चा शुरुआत में जिंदा मिला था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। फिलहाल गंभीर रूप से घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती है। घटनास्थल पर सिटी एसपी और एसडीपीओ सहित कई थानों की टीम मौके पर मौजूद रही।

ये भी पढ़ें: कट्टा, शराब और काला कारोबार: अन्नपूर्णा पुलिस की रेड

जांच में क्या सामने आ रहा है?

प्रारंभिक जांच में यह मामला घरेलू विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि: क्या विवाद लंबे समय से चल रहा था? क्या घटना अचानक हुई या इसके पीछे कोई योजना थी? फिलहाल आरोपी का इलाज चल रहा है, इसलिए उससे पूरी तरह पूछताछ नहीं हो पाई है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts