Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कट्टा, शराब और काला कारोबार:अन्नपूर्णा पुलिस की रेड

अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने गायत्री नगर क्षेत्र में दबिश देकर एक आरोपी को अवैध अंग्रेजी शराब और देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपी के सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।
अन्नपूर्णा पुलिस की रेड

इंदौर में अवैध शराब और हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध अंग्रेजी शराब और एक देशी पिस्तौल बरामद की है। जब्त माल की कुल कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार शहर में अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस आयुक्त के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गायत्री नगर क्षेत्र में एक युवक अवैध शराब और हथियार के साथ मौजूद है। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गायत्री नगर स्थित मकान नंबर 23 पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शुभम पिता राजेश कदम (28) निवासी गायत्री नगर को गिरफ्तार कर लिया।

और पढ़ें: हनी ट्रैप नेटवर्क की कड़ियां भोपाल तक: श्वेता जैन हिरासत में

 तलाशी में निकली शराब और पिस्तौल

पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली तो उसके कब्जे से करीब 12 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब और एक अवैध देशी पिस्तौल बरामद हुई। बरामद शराब की कीमत लगभग 20 हजार रुपये और पिस्तौल की कीमत करीब 30 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना अन्नपूर्णा में अपराध क्रमांक 230/2026 के तहत आबकारी एक्ट की धारा 34 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

और पढ़ें: दिल में 27 एमएम का छेद: 20 मिनट की सर्जरी और जिंदगी की वापसी

 सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू

प्राथमिक पूछताछ के बाद अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अवैध शराब और हथियार कहां से लाता था। पुलिस को शक है कि इसके पीछे अवैध सप्लाई नेटवर्क सक्रिय हो सकता है। मामले में आरोपी से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

और पढ़ें: हनीट्रैप का ‘खाकी कनेक्शन’: लेडी तस्कर संग प्रधान आरक्षक हिरासत में

 

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts