Bihar Election 2025 :बिहार चुनाव में कांग्रेस ने तय किए 25 नाम, देर रात जारी होगी पहली सूची

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने दिल्ली में हुई मुख्य चुनाव समिति की बैठक के बाद कहा कि पार्टी अपने अधिकतर मौजूदा विधायकों को टिकट देगी।
बिहार चुनाव में कांग्रेस ने तय किए 25 नाम, देर रात जारी होगी पहली सूची
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर राज्य की विभिन्न पार्टियां अपनी रणनीति तैयार करने में लगी है। वहीं कांग्रेस ने बुधवार को दिल्ली में मुख्य चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक बुलाई थी। पार्टी ने 25 प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगा दी है। संभावना है कि देर रात पार्टी अपनी पहली सूची जारी कर सकती है। जिनमें 25 नामों का ऐलान किया जा जाएगा। 

    कांग्रेस अध्यक्ष बोले- अधिकांश विधायकों को टिकट मिलेगा

    बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने दिल्ली में हुई मुख्य चुनाव समिति की मीटिंग के बाद कहा कि पार्टी अपने मौजूदा अधिकतर विधायकों को टिकट देगी। राजेश राम के इस बयान से साफ हो गया कि पार्टी किसी विधायक का टिकट नहीं काटेगी। वहीं साल 2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 70 सीटों पर लड़ी थी, जिसमें से 19 सीटों पर जीतने में कामयाब रही थी।

    महागठबंधन में कितने दल

    बिहार महागठबंधन में पूर्व मख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस, मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भाकपा (माले), झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ( जेएमएम) सहित पशुपति पारस की पार्टी लारोजपा शामिल है।

     

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts