Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bigg Boss 20 : स्काउट OP पर बरसेंगे सलमान खान? घर में होगी दो नए खिलाड़ियों की एंट्री, मनीष गोयल और मिट्ठू डॉन बदलेंगे गेम!

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar में मनीष गोयल और नकुल धुल उर्फ मिट्ठू डॉन की वाइल्ड कार्ड एंट्री की चर्चा है। अमन गांधी को जीवनदान गंवाना पड़ सकता है, जबकि सलमान खान काजी तौकीर और स्काउट OP की क्लास लगाएंगे।
Bigg Boss 20 : स्काउट OP पर बरसेंगे सलमान खान? घर में होगी दो नए खिलाड़ियों की एंट्री, मनीष गोयल और मिट्ठू डॉन बदलेंगे गेम!
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में इस बार कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं। सलमान खान जहां काजी तौकीर की तारीफ करते हुए स्काउट OP और यंग DSA को उनके व्यवहार पर फटकार लगाते नजर आएंगे, वहीं घर में दो नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री की चर्चा है। टीवी अभिनेता मनीष गोयल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल धुल उर्फ मिट्ठू डॉन के आने की खबरों ने दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है। सबसे ज्यादा चर्चा नकुल धुल की हो रही है। उनके पुराने वीडियो में महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणियों पर सोशल मीडिया यूजर्स पहले भी नाराजगी जता चुके हैं। दूसरी तरफ, इस हफ्ते एविक्शन नहीं होने की खबर के बीच अमन गांधी को अपना एक 'जीवनदान' गंवाना पड़ सकता है। ऐसे में सवाल है कि इस वीकेंड घर में किसका खेल बदलेगा और किसे सलमान खान की फटकार सुननी पड़ेगी?

 बिग बॉस 20 में दो वाइल्ड कार्ड एंट्री की चर्चा

'बिग बॉस 20' के घर में अब तक चल रही रणनीतियों के बीच दो नए कंटेस्टेंट की एंट्री मुकाबले को और दिलचस्प बना सकती है। BB रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनीष गोयल और नकुल धुल इस वीकेंड शो में वाइल्ड कार्ड के तौर पर शामिल हो सकते हैं। दोनों की पहचान अलग-अलग क्षेत्रों में बनी है। मनीष गोयल टेलीविजन की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा हैं, जबकि नकुल धुल सोशल मीडिया पर अपने व्यंग्यात्मक और बेबाक कंटेंट के लिए चर्चा में रहते हैं। इनकी एंट्री से घर के समीकरण बदल सकते हैं। नए सदस्य पुराने कंटेस्टेंट के साथ किस तरह तालमेल बैठाते हैं और किसके साथ उनकी दोस्ती या टकराव होता है, यह देखना दिलचस्प होगा।

Bigg Boss 20: ‘फेम गुरुकुल’ जीतने वाले काजी तौकीर का जलवा, अब बॉस मीटर में भी मारी बाजी, 3 कंटेस्टेंट हुए बाहर

कौन हैं मनीष गोयल?

मनीष गोयल हिंदी टेलीविजन इंडस्ट्री में लंबे समय से सक्रिय हैं। उन्होंने कई लोकप्रिय धारावाहिकों में काम किया है और अलग-अलग किरदारों के जरिए दर्शकों के बीच पहचान बनाई है।- अगर उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री होती है, तो टेलीविजन का उनका अनुभव घर में गेम खेलने के तरीके को प्रभावित कर सकता है।

कौन हैं नकुल धुल उर्फ मिट्ठू डॉन?

नकुल धुल हरियाणा के फरीदाबाद से ताल्लुक रखते हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें 'मिट्ठू डॉन' के नाम से जाना जाता है। वह इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वीडियो बनाते हैं, जिनमें मीम्स, व्यंग्य, मनोरंजन और सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर उनकी राय देखने को मिलती है। नकुल ने वीआईटी वेल्लोर से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। पढ़ाई के बाद उन्होंने कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में अपनी पहचान बनाई। उनके वीडियो का अंदाज बेबाक और तंज भरा होता है। यही शैली उन्हें सोशल मीडिया पर चर्चा में रखती है। हालांकि, उनके पुराने वीडियो में महिलाओं को लेकर की गई कुछ टिप्पणियों की आलोचना भी हुई है। बिग बॉस में उनकी संभावित एंट्री के बाद ये वीडियो फिर से चर्चा में आ गए हैं।

Bigg Boss 20: रीति तिवारी के जाने पर कोई रोया तो कोई हंसा! बिग बॉस 20 में माही-गुल्लू की बहस, उदिति सिंह बनीं नई कैप्टन

नकुल धुल की एंट्री पर क्यों नाराज हैं बिग बॉस के फैंस?

नकुल धुल की संभावित वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आने की बात कही जा रही है। कुछ यूजर्स ने उनके पुराने वीडियो में महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणियों पर आपत्ति जताई है। आलोचना के केंद्र में ऐसे बयान हैं, जिन्हें कुछ दर्शक महिलाओं के सम्मान और समानता के खिलाफ मानते हैं। महिलाओं को 'नीचा जेंडर' कहने वाली टिप्पणी भी विवाद की वजह बनी है।

अमन गांधी को नहीं होना पड़ेगा बेघर?

इस हफ्ते 'बिग बॉस 20' के एविक्शन को लेकर भी चर्चा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार किसी सदस्य को घर से बाहर नहीं किया जाएगा। हालांकि, सबसे कम वोट मिलने के कारण अमन गांधी का एक 'जीवनदान' खत्म होने की बात कही जा रही है। सलमान खान अमन के घर में योगदान पर सवाल उठाते हुए उन्हें 'साइड कैरेक्टर' की तरह रहने की बात कह सकते हैं। अगर अमन को इस हफ्ते बेघर नहीं किया जाता, तब भी उन्हें अपनी रणनीति बदलने और घर में सक्रिय भूमिका निभाने की जरूरत पड़ सकती है।

Isha Rikhi Eviction: बिग बॉस से निकलते ही इशा रिक्खी ने फैंस से मांगी माफी, शेयर किया इमोशनल नोट

काजी तौकीर की तारीफ करेंगे सलमान खान

वीकेंड का वार में काजी तौकीर और स्काउट OP के बीच हुए विवाद भी चर्चा में रहने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान काजी की सेहत का जिक्र करते हुए बताएंगे कि वह डेंगू से पीड़ित थे, फिर भी उन्होंने पूरे हफ्ते शो में योगदान दिया। सलमान काजी के व्यवहार और उदिति सिंह के लिए उनके स्टैंड की तारीफ भी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह बात सुनकर काजी भावुक हो जाते हैं। दूसरी ओर, स्काउट OP और यंग DSA के व्यवहार को लेकर सलमान सवाल उठा सकते हैं। 

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts