इंदौर से गुजरात तक शराब तस्करी का बड़ा नेटवर्क! पूर्व पार्षद का बेटा बंटी यादव फरार, 55 लाख की खेप से भी जुड़ा नाम

400 characters इंदौर में शराब तस्करी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! पूर्व पार्षद बंते यादव के बेटे बंटी यादव का नाम बस और ट्रक से गुजरात भेजी गई शराब की खेप में सामने आया है। छह दुकानों का पेटी कॉन्ट्रैक्ट और 55 लाख की शराब से जुड़े मामले में पुलिस तलाश कर रही है। कोर्ट में सरेंडर की सूचना पर पहुंची पुलिस खाली हाथ लौटी। अब इनाम घोषित करने की तैयारी है।
इंदौर से गुजरात तक शराब तस्करी का बड़ा नेटवर्क! पूर्व पार्षद का बेटा बंटी यादव फरार, 55 लाख की खेप से भी जुड़ा नाम
AI GENERATED

इंदौर में अवैध शराब कारोबार की जांच के दौरान सियासी परिवार, शराब ठेकेदारों और पेटी कॉन्ट्रैक्ट पर दुकानों का संचालन करने वालों के बीच कनेक्शन सामने आ रहा है। पूर्व पार्षद स्वर्गीय बंते यादव के बेटे सिद्धार्थ उर्फ बंटी यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। गुजरात भेजी जा रही शराब की खेप के मामले में आरोपी बनाए गए बंटी की तलाश में चंदननगर पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह कोर्ट में सरेंडर कर सकता है, लेकिन जिला कोर्ट और हाईकोर्ट में टीमें पहुंचने के बावजूद वह हाथ नहीं आया। अब पुलिस उस पर इनाम घोषित करने की तैयारी कर रही है।

ये भी पढ़ें: भोपाल के अस्पताल पर 8 माह के मासूम की मौत छिपाने का आरोप, शरीर फूलने और दुर्गंध आने पर परिजनों को चला पता

इस पूरे मामले में शराब ठेकेदार आदित्य और मुकेश शिवहरे के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस दोनों को पूछताछ के लिए बुला चुकी है। जिन दुकानों से शराब की खेप निकलने की बात सामने आई है, उनके लाइसेंस शिवहरे के नाम पर बताए जा रहे हैं। वहीं, करीब तीन करोड़ रुपये की अवैध शराब के कारोबार में भी बंटी की भूमिका को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

बस से गुजरात भेजी जा रही थी शराब, कंचनबाग की दुकान से निकली खेप

चंदननगर थाना प्रभारी वेदेंद्र सिंह कुशवाह के मुताबिक, पुलिस ने गुजरात जा रही एक यात्री बस से करीब दो लाख रुपये कीमत की शराब जब्त की थी। कार्रवाई के दौरान बस चालक सागर सालट, हेल्पर सुनील वसुनिया और रतन प्रजापत को गिरफ्तार किया गया था।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बस में लोड शराब इंदौर के कंचनबाग स्थित शराब दुकान से लाई गई थी। इस दुकान का लाइसेंस आदित्य शिवहरे के नाम पर था, जबकि इसका संचालन सिद्धार्थ उर्फ बंटी यादव कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने शराब कारोबार में बंटी की भूमिका की जांच शुरू की। मामले में शराब ठेकेदार आदित्य और मुकेश शिवहरे की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है।

ये भी पढ़ें: एमपी बोर्ड ने 2 अंक के प्रश्न में दी इंटरनल चॉइस, 10वीं-12वीं के लाखों छात्रों को राहत, पुराना आदेश भी बदला

छह दुकानों का पेटी कॉन्ट्रैक्ट, मैनेजरों के जरिए चल रहा था कारोबार

जांच में यह बात सामने आई है कि बंटी यादव ने सीधे अपने नाम से शराब दुकानों के ठेके नहीं लिए थे, बल्कि इंदौर की करीब छह दुकानों का संचालन पेटी कॉन्ट्रैक्ट पर अपने हाथ में ले रखा था। इन दुकानों का कामकाज वह अपने मैनेजर विनोद बोरकर और अजीत श्री के माध्यम से संभालता था।पुलिस इस मामले में दोनों मैनेजरों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा दुकान के मैनेजर अजीत की गिरफ्तारी के बाद बंटी की तलाश में भी दबिश दी गई थी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आया। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दुकानों के संचालन से लेकर गुजरात शराब भेजने तक पूरा नेटवर्क किस तरह काम कर रहा था।

ये भी पढ़ें: गेट खोलने में देरी पर जीजा ने पत्थर की पटिया से की साले की हत्या, 4 घंटे में गिरफ्तार

सरेंडर की खबर पर कोर्ट पहुंची पुलिस, लेकिन नहीं मिला बंटी

बंटी यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। मंगलवार को मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बंटी की तलाश तेज की थी। बुधवार को सूचना मिली कि वह जिला कोर्ट या हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए पहुंच सकता है। इस पर चंदननगर थाना प्रभारी ने दोनों जगह पुलिस टीमें भेजीं, लेकिन बंटी वहां नहीं पहुंचा।बताया जा रहा है कि बंटी ने अग्रिम जमानत के लिए आवेदन दायर किया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और अब उस पर इनाम घोषित करने की तैयारी भी कर रही है।

ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का मेनिफेस्टो, युवाओं को हर महीने 5 हजार बेरोजगारी भत्ता और पुरानी पेंशन लागू करने का वादा

55 लाख की शराब से भरे ट्रक में भी आया था नाम

बंटी यादव की मुश्किलें सिर्फ यात्री बस से शराब भेजने के मामले तक सीमित नहीं हैं। उसका नाम जुलाई में पकड़े गए शराब से भरे ट्रक के मामले में भी सामने आया है। कनाड़िया थाना पुलिस के मुताबिक, जुलाई में ट्रक क्रमांक UP 63 BT 1468 को पकड़ा गया था। इसमें करीब 55 लाख रुपये कीमत की शराब भरी हुई थी। यह शराब आलीराजपुर के शराब माफियाओं की मदद से गुजरात भेजी जा रही थी।इस मामले में गिरफ्तार आरोपी जुबानसिंह ने पूछताछ के दौरान बंटी यादव का नाम लिया था। इसके बाद कनाड़िया पुलिस ने भी उसे नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस अब इस मामले में उसकी भूमिका की पड़ताल कर रही है।

ये भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास पर लुकआउट सर्कुलर जारी, पासपोर्ट में विसंगति का दावा

सियासी परिवार से शराब कारोबार तक कनेक्शन

सिद्धार्थ उर्फ बंटी यादव कांग्रेस के पूर्व विधायक भल्लू यादव का भतीजा और पूर्व पार्षद स्वर्गीय बंते यादव का बेटा है। बंते यादव कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे और पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

Latest Posts