Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

VIDEO : चोरी हुए पैसे तो अब iPhone दें कैसे... बिग बॉस ओटीटी 2 फेम अभिषेक मल्हान के साथ हुआ कुछ ऐसा, कि तेज हो गई हार्टबीट

Follow on Google News
VIDEO : चोरी हुए पैसे तो अब iPhone दें कैसे... बिग बॉस ओटीटी 2 फेम अभिषेक मल्हान के साथ हुआ कुछ ऐसा, कि तेज हो गई हार्टबीट
एंटरटेनमेंट डेस्क। बिग बॉस ओटीटी 2 के रनर अप और फेमस यूट्यूबर अभिषेक मल्हान रिएलिटी शो के बाद सोशल मीडिया के जरिए सुर्खियों में बने रहते हैं। वे यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी जानकारी अपडेट करते रहते हैं। हाल ही में उनके साथ एक बड़ा हादसा हो गया। इसका खुलासा उन्होंने अपने व्लॉग में किया है।

अभिषेक की मां ने शेयर किया वीडियो

अभिषेक मल्हान की मां डिंपल ने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें यूट्यूबर ने बताया कि वह एक इंटरव्यू के लिए जा रहे थे। ट्रेवलिंग के दौरान उनके पैसे चोरी हो गए। अभिषेक ने अपने व्लॉग में इसकी एक झलक भी दिखाई है।

गिफ्ट करने वाले थे आईफोन, बैग से रुपए चोरी

वीडियो में अभिषेक कहते हैं कि भाई मैं घर से डेढ़ लाख रुपए लेकर आया था। मुझे किसी को आईफोन गिफ्ट करना था। उसी की पैमेंट देनी थी। लेकिन, अब जब मैंने बैग देखा, तो उसमें पैसे ही नहीं थे। मेरी हार्टबीट तेज हो रही है। देखें VIDEO- https://youtu.be/BYajwdXzNmw?si=Gubs6Om3hmf_f8h5

नुकसान होने पर याद आए पापा

अपने पापा की बात को याद करते हुए अभिषेक ने कहा कि घर से निकलते समय मुझे पापा ने यह बात बोली थी, कि पैसे ध्यान से और संभालकर रखना। तब मैंने ऐसे ही बोल दिया था कि हां, हां... कोई दिक्कत नहीं है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे साथ ऐसा होगा।

फैंस जता रहे चिंता

अभिषेक मल्हान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनके वीडियो पर कमेंट कर उनके लिए चिंता जाहिर कर रहे हैं। साथ ही उन्हें परेशान न होने की भी सलाह दे रहे हैं। (इनपुट - विवेक राठौर) ये भी पढ़ें- The Girlfriend : रश्मिका मंदाना ने अनाउंस की अपनी नई फिल्म, जारी हुआ फर्स्ट लुक, देखें VIDEO
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts