Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

माही विज ने दोस्त यंग DSA पर ही फेंका लाल रंग, कैप्टेंसी टास्क में टूटी दोस्ती!

Bigg Boss 20 में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माही विज और यंग डीएसए के रिश्ते में बड़ा मोड़ देखने को मिला। शो के नए प्रोमो में माही विज ने यंग डीएसए पर लाल रंग डालकर उन्हें कैप्टेंसी की रेस से बाहर करने की कोशिश की।
माही विज ने दोस्त यंग DSA पर ही फेंका लाल रंग, कैप्टेंसी टास्क में टूटी दोस्ती!
माही ने बताया यंग को टारगेट करने का कारण

मुंबई। Bigg Boss 20 में हर दिन रिश्तों के समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। घर में जहां कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती मजबूत होती दिख रही है, वहीं कुछ रिश्तों में तनाव भी बढ़ रहा है। अब माही विज और यंग डीएसए की दोस्ती चर्चा में आ गई है। शो के नए प्रोमो में दोनों के बीच कैप्टेंसी टास्क के दौरान ऐसा मोड़ देखने को मिला, जिसने बाकी घरवालों को भी हैरान कर दिया। माही विज ने कैप्टेंसी की रेस से यंग डीएसए को बाहर करने के लिए उन्हें निशाना बनाया। खास बात यह है कि शो की शुरुआत से दोनों के बीच अच्छी दोस्ती दिखाई गई थी।

कैप्टेंसी टास्क में आमने-सामने आए लड़के और लड़कियां

बिग बॉस ने घर में कैप्टेंसी टास्क के लिए लड़कियों और लड़कों को आमने-सामने खड़ा किया है। टास्क के नियम के मुताबिक, लड़कियों को लड़कों पर लाल रंग डालना था। जिस कंटेस्टेंट पर सबसे ज्यादा रंग पड़ता, वह कैप्टेंसी की रेस से बाहर हो जाता। इसी टास्क के दौरान माही विज ने यंग डीएसए को निशाना बनाया। प्रोमो में वह उन पर लाल रंग डालती नजर आ रही हैं। यंग को माही की यह रणनीति पसंद नहीं आई और वह इस फैसले से काफी हैरान दिखाई दिए।

बिग बॉस 20 में बड़ा उलटफेर! नॉमिनेशन टास्क ही हुआ रद्द, घरवालों की प्लानिंग पर बिग बॉस ने लिया सख्त एक्शन

माही ने बताया यंग को टारगेट करने का कारण

जब माही विज से पूछा गया कि उन्होंने यंग डीएसए को ही क्यों टार्गेट किया, तो उन्होंने अपने फैसले की वजह बताई। माही के मुताबिक वह टास्क में फेयर गेम खेलना चाहती हैं। माही ने कहा कि यंग पहले ही कैप्टन बन चुके हैं। ऐसे में अगर उन्हें दोबारा कैप्टन बनने का मौका मिलता है तो यह बाकी कंटेस्टेंट्स के लिए सही नहीं होगा। इसी सोच के आधार पर उन्होंने यंग को कैप्टेंसी की रेस से बाहर करने की कोशिश की। हालांकि, माही का यह तर्क यंग डीएसए को पसंद नहीं आया। इसके बाद दोनों के बीच पहले जैसी सहजता नजर नहीं आई।

यंग डीएसए हुए नाराज, दोस्ती पर मंडराया संकट

माही के फैसले से यंग डीएसए काफी नाराज दिखाई दिए। शो की शुरुआत में दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी। दोनों कई मौकों पर एक-दूसरे के साथ खड़े नजर आए थे।लेकिन कैप्टेंसी टास्क में माही के इस कदम ने उनके रिश्ते को मुश्किल स्थिति में ला दिया है। प्रोमो में यंग की नाराजगी साफ नजर आती है और ऐसा लगता है कि अब वह माही के फैसले को आसानी से भूलने के मूड में नहीं हैं।

आसिफ खान ने दी यंग को माही से दूर रहने की सलाह

माही और यंग के बीच बढ़ते तनाव के बीच यंग डीएसए के दोस्त आसिफ खान भी उन्हें समझाते दिखाई दिए। प्रोमो में आसिफ यंग से माही से दूरी बनाए रखने की बात करते नजर आते हैं। अब सवाल यह है कि क्या कैप्टेंसी टास्क का यह विवाद दोनों की दोस्ती को पूरी तरह बदल देगा? क्या यंग और माही आने वाले एपिसोड में एक-दूसरे के खिलाफ खड़े होंगे या फिर दोनों के बीच सुलह हो जाएगी?

घर में पहले भी हो चुके हैं कई बड़े विवाद

बिग बॉस 20 के दूसरे हफ्ते में पहुंचते ही घर का माहौल काफी गर्म होता दिखाई दे रहा है। कंटेस्टेंट्स के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद बढ़ रहे हैं। इससे पहले माही विज और आम्रपाली दुबे के बीच खाने को लेकर बहस देखने को मिली थी। वहीं अरिश्फा खान और स्काउट ओपी के बीच भी जमकर विवाद हुआ। दोनों की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा।

'नहाते समय भी बुला लूं'... कनिका मान और यंग DSA की लड़ाई ने बढ़ाया घर का तापमान

इन कंटेस्टेंट्स पर मंडरा रहा है एलिमिनेशन का खतरा

इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए आसिफ खान, रोहेद खान और स्काउट ओपी नॉमिनेटेड बताए जा रहे हैं। ऐसे में आने वाले एपिसोड में नॉमिनेशन और कैप्टेंसी टास्क के साथ-साथ घर के रिश्तों पर भी सबकी नजर रहने वाली है। माही विज और यंग डीएसए के बीच शुरू हुई यह खटास आगे कितना बड़ा रूप लेती है, यह आने वाले एपिसोड में पता चलेगा। फिलहाल कैप्टेंसी टास्क ने दोनों की दोस्ती को एक नए मोड़ पर ला दिया है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts