Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'नहाते समय भी बुला लूं'... कनिका मान और यंग DSA की लड़ाई ने बढ़ाया घर का तापमान

‘बिग बॉस 20’ के घर में एक बार फिर जमकर बवाल देखने को मिला। कनिका मान और यंग डीएसए के बीच कमेंट को लेकर तीखी बहस हुई, वहीं अमन गांधी और आसिफ खान भी एक-दूसरे से भिड़ गए। दूसरी ओर, आम्रपाली दुबे ने उदिति सिंह से माफी मांगकर विवाद खत्म करने की कोशिश की।
'नहाते समय भी बुला लूं'... कनिका मान और यंग DSA की लड़ाई ने बढ़ाया घर का तापमान
कनिका मान और यंग डीएसए के बीच भिड़ंत
'बिग बॉस 20’ के घर में हर दिन रिश्ते बदल रहे हैं और छोटी-सी बात भी बड़ी लड़ाई का कारण बन रही है। हालिया एपिसोड में आसिफ खान और अमन गांधी के बीच बहस से लेकर कनिका मान और यंग डीएसए की तीखी लड़ाई तक, घर में खूब ड्रामा देखने को मिला। वहीं आम्रपाली दुबे को अपनी एक बात का एहसास हुआ और उन्होंने उदिति सिंह से माफी मांगी। इसी बीच नियम तोड़ने पर बिग बॉस ने पूरे घर को सजा भी दी।

कनिका मान और यंग डीएसए के बीच बढ़ा विवाद

घर में सबसे ज्यादा चर्चा कनिका मान और यंग डीएसए की बहस की रही। कनिका के अपनी लाइफलाइन खोने के बाद से दोनों के बीच रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं। शुरुआत में दोनों के बीच घर के काम को लेकर बहस हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला व्यक्तिगत हो गया। विवाद की शुरुआत यंग के गुल्लू और कनिका की नजदीकियों को लेकर मजाक करने से हुई। कनिका ने यंग की बात को अनुचित बताया और इसका विरोध किया।

'कैप्टन को काम नहीं करना चाहिए'

कनिका ने घर का दूसरा काम दिए जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने यंग की कप्तानी पर तंज कसते हुए कहा कि कैप्टन को कोई काम नहीं करना चाहिए। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत और तीखी हो गई। कनिका ने यंग से पूछा कि अब वह अपना खाना कैसे खाएंगे और उन्हें खाना चबाने में मदद करने की बात कही। इस पर यंग ने ऐसा जवाब दिया, जिसके बाद मामला और बिगड़ गया। यंग ने कहा, ‘नहाते समय भी बुला लूं।’ कनिका ने इस टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई।

कनिका के समर्थन में आए घरवाले

कनिका और यंग की बहस बढ़ती देख कई घरवाले कनिका के समर्थन में नजर आए। उन्होंने यंग की कप्तानी और उनके कमेंट पर सवाल उठाए। इसी दौरान गेमर स्काउट ओपी ने कनिका से कहा कि वह टीवी एक्टर की तरह नाटक करना बंद करें। इस बात से कनिका और नाराज हो गईं। कनिका ने इसका जवाब देते हुए कहा कि उन्हें टीवी एक्टर होने पर गर्व है। इस पूरे विवाद ने घर का माहौल काफी गरमा दिया।

अमन गांधी और आसिफ खान में भी भिड़ंत

कनिका और यंग के विवाद के बाद अमन गांधी ने यंग को सलाह दी कि उन्हें ऐसी परेशानी नहीं खड़ी करनी चाहिए, जिससे उनकी छवि खराब हो। आसिफ खान इस बात से सहमत नहीं दिखे और उन्होंने अपनी राय रखी। इसके बाद अमन और आसिफ के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बातचीत एक अलग मुद्दे पर पहुंच गई और दोनों के बीच क्लास और लोकल ट्रेन में सफर करने को लेकर तीखी बहस होने लगी। घरवालों के बीच यह विवाद भी काफी चर्चा में रहा।

आम्रपाली दुबे ने उदिति सिंह से मांगी माफी

बिग बॉस के घर में आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच भी बहस देखने को मिली। मामला उस वक्त शुरू हुआ, जब आम्रपाली ने मजाक में कहा कि अब सभी घरवालों को उदिति सिंह का बनाया खाना खाना पड़ेगा। माही विज को आम्रपाली की यह बात पसंद नहीं आई और उन्होंने इसका विरोध किया। दोनों के बीच इस बात को लेकर तीखी बहस हुई। बाद में आम्रपाली को अपनी गलती का एहसास हुआ। उन्होंने उदिति सिंह के पास जाकर अपनी बात के लिए माफी मांगी। दोनों के बीच पहले भी घर के दूसरे मुद्दों को लेकर विवाद देखने को मिल चुका है।

नियम तोड़ने पर बिग बॉस ने दी सजा

घर में ड्रामा यहीं खत्म नहीं हुआ। यंग डीएसए दिन में सोते हुए पकड़े गए। बिग बॉस के घर में दिन के समय सोना नियमों के खिलाफ है। नियम टूटने पर बिग बॉस ने सभी घरवालों को लिविंग रूम में बुलाया और पूरे घर को सजा सुनाई। बिग बॉस ने घर के राशन में 30 प्रतिशत की कटौती कर दी। इस फैसले का असर पूरे घर पर पड़ा, क्योंकि राशन कम होने के बाद आने वाले दिनों में घरवालों को अपनी जरूरतों और खाने को लेकर ज्यादा सावधानी बरतनी होगी।

एक एपिसोड में कई बड़े टकराव

‘बिग बॉस 20’ का यह एपिसोड कई विवादों से भरा रहा। कनिका और यंग के बीच निजी टिप्पणी को लेकर हुआ विवाद हो या अमन और आसिफ की बहस, हर मुद्दे ने घर का माहौल गर्म कर दिया। वहीं आम्रपाली द्वारा उदिति से माफी मांगने से एक विवाद जरूर शांत होता नजर आया। लेकिन यंग के नियम तोड़ने पर पूरे घर के राशन में कटौती ने सभी कंटेस्टेंट्स की परेशानी बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि आने वाले एपिसोड में इन विवादों का असर घर के रिश्तों और गेम पर कितना पड़ता है।
Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts