PlayBreaking News

Bigg Boss 19 : सलमान खान के साथ 3 और होस्ट, ‘बिग बॉस 19’ का प्रीमियर अगस्त में, कई बड़े चेहरों को भेजा ऑफर

Follow on Google News
Bigg Boss 19 : सलमान खान के साथ 3 और होस्ट, ‘बिग बॉस 19’ का प्रीमियर अगस्त में, कई बड़े चेहरों को भेजा ऑफर

सलमान खान के सुपरहिट रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 19वां सीजन जल्द ही छोटे पर्दे पर धमाल मचाने आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो का प्रीमियर 29 और 30 अगस्त 2025 के वीकेंड पर किया जाएगा। फैंस इस नए सीजन के लिए काफी उत्साहित हैं, खासतौर पर इसलिए क्योंकि इस बार शो में कई नए प्रयोग किए जा रहे हैं।

अब तक का सबसे लंबा सीजन होगा ‘बिग बॉस 19’

इस बार ‘बिग बॉस 19’ का फॉर्मेट पहले से बड़ा और लंबा होने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह सीजन लगभग 5 महीने तक चलेगा, जो इसे अब तक का सबसे लंबा सीजन बना देगा। मेकर्स इसे डिजिटल और टीवी दोनों प्लेटफॉर्म पर एक साथ प्रसारित करने की तैयारी कर रहे हैं।

सलमान खान के साथ होंगे तीन और होस्ट

  • इस बार शो को केवल सलमान खान नहीं होस्ट करेंगे।
  • सलमान खान सिर्फ पहले तीन महीने तक ही शो की मेजबानी करेंगे।
  • इसके बाद शेष दो महीनों के लिए फराह खान, करण जौहर और अनिल कपूर में से किसी एक या सभी को होस्ट के रूप में लाया जा सकता है।
  • ग्रैंड फिनाले में सलमान खान एक बार फिर मंच संभाल सकते हैं।

ओटीटी पर पहले, फिर टीवी पर

‘बिग बॉस 19’ को इस बार डिजिटल-फर्स्ट प्रॉपर्टी के तौर पर पेश किया जाएगा। नए एपिसोड पहले जियो सिनेमा या हॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाए जाएंगे। करीब 90 मिनट बाद वही एपिसोड कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होंगे। इससे डिजिटल दर्शकों को कंटेंट सबसे पहले देखने का मौका मिलेगा।

इन सितारों को किया गया अप्रोच

  • शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं।
  • शो की शुरुआत में करीब 15 कंटेस्टेंट नजर आ सकते हैं।
  • इसके बाद 3 से 5 वाइल्ड कार्ड एंट्री प्लान की गई हैं।
  • अब तक 20 से ज्यादा सेलिब्रिटीज और डिजिटल इनफ्लुएंसर्स को अप्रोच किया गया है।

इनके नाम चर्चा में हैं-

लता सबरवाल, राम कपूर, आशीष विद्यार्थी, अलीशा पंवार, मुनमुन दत्ता, चिंकी-मिंकी, पूरव झा, कृष्णा श्रॉफ, मिस्टर फैसू, अनीता हसनंदानी, खुशी दुबे, गौरव तनेजा, धीरज धूपर, तनुश्री दत्ता, शरद मल्होत्रा, ममता कुलकर्णी और कई अन्य।

जल्द होगी ऑफिशियल अनाउंसमेंट

हालांकि अभी तक शो को लेकर मेकर्स की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन जुलाई के अंत तक इसकी पुष्टि होने की संभावना है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts