Naagin 7 :प्रियंका चाहर चौधरी बनेंगी नागिन, बिग बॉस 19 में एकता कपूर ने किया ऐलान

प्रियंका चाहर चौधरी के फैंस के लिए खुशखबरी! एकता कपूर ने बिग बॉस 19 में खुलासा किया कि प्रियंका नागिन 7 में मुख्य भूमिका निभाएंगी। वहीं, प्रियंका ने नागिन बनने पर खुशी जताई, एकता कपूर का जताया आभार।
Follow on Google News
प्रियंका चाहर चौधरी बनेंगी नागिन, बिग बॉस 19 में एकता कपूर ने किया ऐलान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। टीवी के सबसे फेमस सुपरनैचुरल शो नागिन का अगला सीजन यानी नागिन 7 दर्शकों के बीच धमाल मचाने के लिए तैयार है। लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए प्रोड्यूसर एकता कपूर ने आखिरकार शो की लीड एक्ट्रेस के नाम का खुलासा कर दिया है। जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी इस बार इच्छाधारी नागिन की भूमिका में नजर आएंगी।

    बिग बॉस 19 के मंच पर हुआ खुलासा

    दरअसल, प्रियंका के नाम की घोषणा रियलिटी शो बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार एपिसोड में होस्ट सलमान खान की मौजूदगी में की गई। प्रियंका जो बिग बॉस 16 में टॉप तीन फाइनलिस्ट में से एक थीं। अब उसी मंच पर भारतीय टेलीविजन की सबसे  बड़ी  किरदारों में से एक के लिए चुनी गई हैं। घोषणा के बाद प्रियंका ने अपने नागिन अवतार में धमाकेदार एंट्री ली और जोरदार डांस परफॉर्मेंस भी दी। इसके बाद प्रियंका चाहर चौधरी ने कहा मुझे आज भी बिग बॉस 16 का वह पल याद है। जब एकता मैम ने कहा था कि उन्हें अपनी अगली नागिन मिल गई है। उनका यह वादा निभाना और मुझे इस विरासत के लिए चुनना वाकई एक सम्मान की बात है। नागिन यूनिवर्स का प्रभार लेना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और मैं इसे निभाने के लिए अपनी पूरी कोशिश करूंगी।

    फैंस को पसंद आया नया नागिन लुक

    मेकर्स ने प्रियंका के इच्छाधारी नागिन लुक वाला प्रोमो भी रिलीज कर दिया है। प्रोमो में उनका अंदाज काफी दमदार लग रहा है। जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस को उम्मीद है कि प्रियंका अपनी एक्टिंग से इस सीजन को भी टीआरपी में नंबर 1 पर लाएंगी।

    Uploaded media

    कब शुरू होगा शो 

    नागिन 7 जल्द ही कलर्स टीवी पर दस्तक देगा। हालांकि, मेकर्स ने अभी प्रीमियर डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन यह नवंबर महीने में ऑन-एयर होने की संभावना है। प्रियंका से पहले मौनी रॉय, सुरभि चंदना और तेजस्वी प्रकाश जैसी एक्ट्रेर्स ने इस कल्ट शो को लोकप्रियता दिलाई है।

    People's Reporter
    By People's Reporter
    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts