Abhishek Bajaj Ex Wife:15 साल बाद खुला राज! अभिषेक-अशनूर की कहानी पर Ex Wife आकांक्षा ने तोड़ी चुप्पी

15 साल बाद खुला राज! अभिषेक-अशनूर की कहानी पर Ex Wife आकांक्षा ने तोड़ी चुप्पी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बिग बॉस 19 का घर इस वक्त सिर्फ झगड़ों और टास्क की वजह से नहीं बल्कि पुराने रिश्तों की वजह से भी सुर्खियों में है। इस बार चर्चा का केंद्र कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज और उनकी एक्स वाइफ आकांक्षा जिंदल बने हैं। आकांक्षा ने सोशल मीडिया पर एक नया पोस्ट शेयर फैंस को हैरान कर दिया।

    Uploaded media

     

     शादी के बाद बेवफाई का आरोप

    आकांक्षा का कहना है कि अभिषेक शादी के बाद उनके साथ लॉयल नहीं थे और उन्होंने बेवफाई की। उन्होंने पोस्ट में लिखा- 'वो अच्छा बनने का दिखावा करता है और वही बातें कहता है, जो लोग सुनना चाहते हैं।'

    आकांक्षा के मुताबिक, अभिषेक हमेशा से खुद को परफेक्ट दिखाने की कोशिश करते हैं, लेकिन असलियत कुछ और ही है। आकांक्षा ने अपने पोस्ट में यह भी लिखा कि 15 साल बीत गए, लेकिन अभिषेक का तरीका नहीं बदला। उन्होंने आरोप लगाया कि वो आज भी इमोशनल गेम खेलते हैं। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि आकांक्षा ने अपने पोस्ट में अशनूर कौर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि'घर के अंदर वो 21 साल की लड़की के साथ इतिहास दोहरा रहा है।'

    आकांक्षा ने अपने पोस्ट के आखिर में लिखा कि वो किसी से बदला नहीं लेना चाहतीं। उनका मकसद बस इतना है कि सच सबके सामने आए। उन्होंने कहा कि उन्होंने काफी चुप्पी साधी, लेकिन अब वक्त है कि लोग अभिषेक का असली चेहरा देखें।

    आकांक्षा के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर मानो भूचाल आ गया है। कुछ यूजर्स अभिषेक का बचाव कर रहे हैं, तो कुछ आकांक्षा का समर्थन कर रहे हैं। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर ये सवाल उठने लगे हैं कि क्या अभिषेक और अशनूर के बीच कुछ चल रहा है?

    People's Reporter
    By People's Reporter

    Latest Posts