Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bigg Boss 17 Highlights : ये कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट, आखिर क्यों बिग बॉस को कहना पड़ा- मैं ये टास्क यहीं रोकता हूं, जानिए बिग बॉस की सारी अपडेट्स

Follow on Google News
Bigg Boss 17 Highlights : ये कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट, आखिर क्यों बिग बॉस को कहना पड़ा- मैं ये टास्क यहीं रोकता हूं, जानिए बिग बॉस की सारी अपडेट्स
एंटरटेनमेंट डेस्क। बिग बॉस 17 इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। टीवी का ये पॉपुलर रियलिटी शो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वहीं शो में हुए नॉमिनेट कंटेस्टेंट की लिस्ट सामने आ गई है। इस हफ्ते 5 सदस्यों को नॉमिनेट किया गया है। साथ ही शो के इंटरेस्टिंग प्रोमो को भी रिलीज किया गया है। प्रोमों में देखा जा सकता है कि घर वाले पहले टास्क को कम्पलीट करने में असमर्थ रहे हैं। आइए जानते हैं बिग बॉस से जुड़ी हर अपडेटस के बारे में....

ये 5 कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट

हाल ही में शो के चैनल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर नॉमिनेट कंटेस्टेंट की जानकारी दी है। जिसमें 5 कंटेस्टेंट को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया गया है। जिसमें सना रईस खान, नील भट्ट, समर्थ जुरेल, मनस्वी ममगई और ईशा मालवीय का नाम शामिल है।

मुनव्वर और नील की होगी लड़ाई

आज के एपिसोड में क्या ड्रामा होगा ? इसकी झलक हाल ही के प्रोमो वीडियो में देखने को मिली है। प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि यह टास्क घर के राशन के लिए था और खाने का सामान हासिल करने के लिए घर के सदस्यों को टास्क जीतना था। टास्क के दौरान मुनव्वर और नील के बीच भी झड़प होती हुई दिखाई दे रही है। इसके अलावा, घर वाले खाने को सामान को लेकर भाग दौड़ करते हुए नजर आ रहे हैं। देखें वीडियो...

बिग बॉस ने कहा - मैं ये टास्क यहीं रोकता हूं...

बिग बॉस गुस्से में टास्क को वहीं रोक देने का आदेश देते हुए कहते हैं, ''मैं इस कार्य को आगे नहीं बढ़ाने जा रहा हूं, मैं इसे तुरंत रोक रहा हूं। आप लोग आपस में बातें कर रहे हैं और कुछ इधर-उधर भाग भी रहे हैं, आगे मुझे बोलने की कोई जरूरत नहीं है।” आपके इस महान कन्फूजन को सलामी देते हुए में इस कार्य को यहीं रोकता हूं। अंकिता बिग बॉस से टास्क दोबारा शुरू करने की गुजारिश करती नजर आ रही है। उन्होंने कहा, प्लीज बिग बॉस, घर में खाना नहीं है।

इन सदस्य के बीच खिले प्यार के फूल

बिग बॉस का एक और प्रोमो वीडियो सामने आया है। जिसमें अभिषेक (Abhishek Kumar) को खानजादी (Khanzadi) के साथ काफी समय बिताते देखा जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि खानजादी, अभिषेक से किसी बात पर गुस्सा हैं, जिसकी वजह से अभिषेक उन्हें घर वालों के सामने मनाने की कोशिश कर रहे हैं। देखें वीडियो...

अभिषेक ने लगाई उठक-बैठक

अभिषेक उठक-बैठक लगाते हुए कहते हैं कि खानजादी मुझे माफ कर दो प्लीज, मैं आपसे लड़ना नहीं चाहता, लेकिन गेम के चक्कर में लड़ाई हो जाती है। जिस पर खानजादी कहती हैं कि अगर वापस से सेम चीज किया तो... जिसका रिप्लाय अभिषेक आंख मारते हुए कहते हैं कि तो चीक्स पर किस कर देना प्लीज। (इनपुट – सोनाली राय) ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17 : क्यों हुआ था सुशांत और अंकिता का ब्रेकअप ? एक्ट्रेस बोलीं- मैं ब्लैंक हो गई थी, उस रात ने सब बदल दिया
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts