Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bigg Boss 17 : क्यों हुआ था सुशांत और अंकिता का ब्रेकअप ? एक्ट्रेस बोलीं- मैं ब्लैंक हो गई थी, उस रात ने सब बदल दिया

Bigg Boss 17 : क्यों हुआ था सुशांत और अंकिता का ब्रेकअप ? एक्ट्रेस बोलीं- मैं ब्लैंक हो गई थी, उस रात ने सब बदल दिया
एंटरटेनमेंट डेस्क। टीवी सीरियल की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों बिग बॉस 17 को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने अपने पति विक्की जैन के साथ इस रियलिटी शो में एंट्री की है। हाली ही एक एपिसोड में अंकिता ने पहली बार दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूज संग हुए अपने ब्रेकअप को लेकर बात की।

क्यों हुआ सुशांत और अंकिता का ब्रेकअप ?

बिग बॉस के नए एपिसोड में अंकिता ने सुशांत सिंह राजपूत संग अपने रिश्ते को लेकर मुनव्वर फारूकी से बात की। उन्होंने कहा- सुशांत संग ब्रेकअप के बाद उन्हें इस रिश्ते से बाहर निकलने में ढाई साल लग गए। उन्होंने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत और मैंने एक-दूसरे को 7 साल तक डेट किया था, लेकिन बाद में सुशांत ने अचानक से उनसे सब कुछ खत्म कर दिया, वो एक दम रात में गायब हो गया। एक्ट्रेस ने बताया कि सुशांत को अपने करियर में सफलता मिल ही रही थी। ऐसे में जब आप करियर में ऊपर चढ़ रहे होते हैं तो 10 लोग आपके कान भरते हैं। जो भी हो रहा होगा, उस टाइम मुझे नहीं पता... ठीक है, उसका अपना मैटर था, मैंने उसे कभी नहीं रोका। सुशांत ने ब्रेकअप की कोई वजह नहीं बताई, बस अचानक सब खत्म कर दिया। मैं ब्लैंक हो गई थी, एक रात में मेरी जिंदगी में चीजें पलट गई थीं। देखें VIDEO...

टीवी सीरियल से शुरू हुई थी लव स्टोरी

बिग बॉस 17 में नजर आ रही एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली थी। इस शो को करने के बाद अंकिता की जिंदगी रातों-रात बदल गई। वहीं, इस सीरियल में अंकिता के साथ बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी नजर आए थे। इस सीरियल के बाद सुशांत और अंकिता की जोड़ी हिट हो गई थी। फैंस ने इस जोड़ी को खूब पसंद भी किया। इसी टीवी शो से सुशांत और अंकिता की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। (इनपुट - विवेक राठौर) ये भी पढ़ें- OTT Play Awards 2023 : अनिल कपूर को ‘द नाइट मैनेजर’ के लिए मिला बेस्ट एक्टर अवार्ड, सतीश कौशिक को याद कर पढ़ा ये आखिरी संदेश
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts