Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bigg Boss 17 : अंकिता को आई एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत की याद... बात करते-करते रो पड़ी, ट्रोलर्स बोले- सुशांत के नाम पर वोट मांग रही है

Follow on Google News
Bigg Boss 17 : अंकिता को आई एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत की याद... बात करते-करते रो पड़ी, ट्रोलर्स बोले- सुशांत के नाम पर वोट मांग रही है
एंटरटेनमेंट डेस्क। टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस में खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में आए दिन किसी न किसी के झगड़े होते रहते हैं। कंटेस्टेंट्स के झगड़ों के साथ इमोशनल मोमेंट भी देखने को मिलते हैं। हाल ही में अंकिता लोखंडे का इमोशनल मोमेंट का वीडियो सामने आया है। जिसमें वे अपने एक्स बॉयफ्रेंड को याद कर इमोशनल होते दिखाई दे रही हैं। वे कहती हैं कि सुशांत सिंह राजपूत उनकी फैमिली है। वीडियो सामने आते ही फैंस भी अंकिता के साथ सुशांत को याद कर इमोशनल हो रहे हैं। लेकिन, कुछ ट्रोलर्स का कहना है कि वो सुशांत के नाम पर वोट मांग रही है।

अभिषेक को देख अंकिता को आई सुशांत की याद

अंकिता लोखंडे गार्डन एरिया में अभिषेक के साथ बैठी हैं। वे अभिषेक से सुशांत के बारे में बात करते हुए कहती हैं कि जब वो बिना शर्ट के घर में घूमते हैं तो उन्हें सुशांत की याद आती है। जिस पर अभिषेक रिप्लाय करते हैं, कि उनकी और सुशांत की जर्नी और बैकग्राउंड एक जैसा है। हम दोनों ही छोटे शहर से हैं।

अंकिता की आंखों में आए आंसू

सुशांत के बारे में बात करते हुए अंकिता इमोशनल हो जाती हैं। उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। वह बताती हैं कि सुशांत बिल्कुल भी अग्रेसिव नहीं थे। वे बहुत शांत रहते थे। सुशांत बहुत ज्यादा मेहनती थे, उसमें अलग ही लेवल का हार्ड वर्क था। अंकिता को इमोशनल होता देख अभिषेक कहते हैं कि, मैंने डिसाइड किया था कि मैं आपसे सुशांत के बारे में कभी बात नहीं करूंगा। अंकिता कहती हैं कि उन्हें सुशांत के बारे में बात करना अच्छा लगता है। एक प्राउड फीलिंग आती है। वो फैमिली हैं। देखें वीडियो...

सुशांत के फैंस ने किया ट्रोल

अंकिता को सुशांत के लिए इमोशनल होता देख सुशांत के फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि सुशांत का नाम लेकर वो वोट मांग रही हैं। तो कई ने लिखा कि अंकिता सिमपैथी कार्ड मत खेलो। तो किसी ने लिखा की फुटेज के लिए सुशांत को यूज कर रही हैं। एक ने लिखा- जब जब अंकिता नॉमिनेशन में आती है वे सुशांत का टॉपिक उठा लेती है, डर्टी गेम।

फैंस ने किया सपोर्ट

एक फैन ने अंकिता के सपोर्ट में लिखा- 'बिग बॉस 17 में अंकिता सुशांत के बारे में बात कर रही है। उनसे अभी भी प्यार करती है, उनके बारे में बात करते हुए वह रो रही हैं।' वहीं दूसरे फैन ने लिखा- 'अंकिता को उसके बारे में बात करना अच्छा लगता है, प्राउड फीलिंग आती है। बहुत से सुशांत के फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं लेकिन कभी भी किसी ने सुशांत के लिए उनके प्यार को नहीं समझा।'

टीवी वर्सेस ओटीटी का हुआ टास्क

बिग बॉस 17 के अपडेट की बात करें तो शो में राशन के लिए एक दिलचस्प टास्क करवाया गया। जिसका नाम था टीवी वर्सेस ओटीटी। टीवी एक्टर्स ने टीवी और यूट्यूबर्स ने ओटीटी को रिप्रेजेंट किया। इस टास्क में कंटेस्टेंट्स को खुद की खूबियां और सामने वाले की कमियां गिनानी थी। जिस पर जमकर वहस देखने को मिल रही है। देखें वीडियो...

सुशांत और अंकिता का पवित्र रिश्ता

अंकिता और सुशांत की मुलाकात टीवी सीरियल पवित्र रिशता के सेट पर हई थी। शूटिंग के दौरान ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। लेकिन वक्त के साथ सुशांत अपने करियर में आगे निकल गए और दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई। दोनों अलग हो गए। आपको बता दें कि 14 जून 2020 को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया था। उन्होंने अपने फ्लैट के पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। (इनपुट – सोनाली राय) ये भी पढ़ें-Bigg Boss 17 Updates : दो दिन के प्यार के बाद समर्थ ने ईशा पर उठाया हाथ, Aishwarya बोलीं- आई हेट विक्की… मन्नारा छोड़ना चाहती हैं शो ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17 : क्यों हुआ था सुशांत और अंकिता का ब्रेकअप ? एक्ट्रेस बोलीं- मैं ब्लैंक हो गई थी, उस रात ने सब बदल दिया
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts