Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

VIDEO : लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, सदन की कार्यवाही में दर्शक दीर्घा से घुसे दो शख्स; जूते से स्प्रे निकालकर छिड़का

Follow on Google News
VIDEO : लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, सदन की कार्यवाही में दर्शक दीर्घा से घुसे दो शख्स; जूते से स्प्रे निकालकर छिड़का
नई दिल्ली। संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। दो युवक लोकसभा की कार्यवाही के दौरान सदन में घुस गए। बताया जा रहा है कि यह दोनों शख्स दर्शक दीर्घा से कूद गए थे। जिसके बाद सदन में भगदड़ मच गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। सदन में पीठासीन राजेंद्र अग्रवाल ने कार्यवाही को स्थगित करने की घोषणा की। दोपहर करीब 1.01 मिनट पर यह घटना हुई। देखें VIDEO...

कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित

कार्यवाही में मौजूद सांसदों ने बताया कि एक युवक ने अपने जूते से स्प्रे निकाला और नारेबाजी करते हुए स्प्रे छिड़कने लगा, जिससे सदन में धुआं फैलने लगा। हालांकि, इन्हें सांसदों ने पकड़ लिया और सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया। लोकसभा की कार्यवाही को 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया।

क्या है मामला ?

लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बुधवार को दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के अंदर कूद गए, जिसके बाद कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा। सदन में शून्यकाल के दौरान दोपहर करीब एक बजे दर्शक दीर्घा से दो व्यक्ति सदन में कूदे और इनमें से एक व्यक्ति मेज को फांदते हुए आगे की ओर भाग रहा था। सुरक्षाकर्मियों और कुछ सांसदों ने उसे घेर लिया। बाद में दोनों को पकड़ लिया गया। पीठासीन सभापति राजेंद्र अग्रवाल ने कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। कुछ सांसदों का कहना है कि सदन में कूदने वाले व्यक्तियों ने कुछ ऐसे पदार्थ का छिड़काव किया, जिससे गैस फैल गई। ये भी पढ़ें- MP में अब ‘मोहन’ राज, देवड़ा-शुक्ला ने ली डिप्टी CM की शपथ; PM मोदी- शाह और नड्डा रहे मौजूद
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts