भोपालमध्य प्रदेश

शिवराज कैबिनेट के बड़े फैसले, किसानों को बिना ब्याज के लोन की सौगात; कई अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को मंत्रालय में शिवराज कैबिनेट की बैठक हुई। इस दौरान शिवराज सरकार ने कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई है। बैठक में किसानों, महिलाओं और बच्चों को लेकर सरकार की तरफ से बड़ी घोषणा की गई है। प्रदेश के किसानों को 0% ब्याज पर लगातार ऋण मिलता रहेगा। इसके अलावा अनाथ बच्चों के लिए ‘मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना’ चलाई जाएगी। वहीं, महिला सशक्तिकरण के लिए ‘नारी सम्मान कोष’ स्थापना की जाएगी।

महिलाओं को मिलेगा ये फायदा

कैबिनेट की बैठक में सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री नारी सम्मान कोष के लिए अगल से राशि जारी करने का निर्णय लिया गया है। वहीं, उद्यम शक्ति योजना को भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। लोन के लिए अब तक 4% ब्याज लिया जाता था। उसे घटाकर अब 2 फीसदी कर दिया गया है। इसके अलावा शक्ति पोर्टल का निर्माण किया जाएगा।

छात्रों की इस योजना को मिली मंजूरी

छात्रों के लिए भी कैबिनेट में बड़ा फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना को आगे बढ़ाया जाएगा। आश्रम में रहने वाले बच्चों को सरकार ने बड़ी सौगात देने का फैसला लिया है। बाल संस्था छोड़ने के बाद 18 से 24 साल तक बच्चों को इंटर्नशिप के लिए बच्चों को 5 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके साथ ही आजीविका व्यय के लिए पैसे दिए जाएंगे। आयुष्मान भारत समेत कई योजनाओं का लाभ पात्र बच्चों को मिलेगा। संयुक्त खातों में भी पैसे डाले जाएंगे।

किसानों को सौगात

कैबिनेट की बैठक में किसानों को 0% ब्याज पर निरंतर ऋण देने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही छिंदवाड़ा की पेंच वृहद परियोजना के लिए 3395 करोड़ रुपए अनुमोदित किया गया। पेंच वृहद परियोजना से 12,6648 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button