Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भुवनेश्वर में दरिंदगी की हदें पार... पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, गला रेतकर उतारा मौत के घाट

Follow on Google News
भुवनेश्वर में दरिंदगी की हदें पार... पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, गला रेतकर उतारा मौत के घाट
भुवनेश्वर। भुवनेश्वर में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। झुग्गी बस्ती में पांच साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने गुनाह को छिपाने के लिए शव को बेड के नीचे छिपा दिया। जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार शाम को एयरफील्ड थाना अंतर्गत सुंदरपाड़ा क्षेत्र के केला साही में हुई, जब बच्ची अपने घर में अकेली थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी भी झुग्गी बस्ती का ही निवासी है। आरोपी पीड़ित के घर में घुसा और घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है।

आरोपी के साथ चॉकलेट खरीदने आई थी मासूम : दुकानदार

पुलिस को दी गई शिकायत में बच्ची के माता-पिता ने कहा कि काम से लौटने पर उन्हें बच्ची घर पर नहीं मिली और काफी तलाश करने पर उन्हें बिस्तर के नीचे उसका शव मिला। पास के एक दुकानदार ने दावा किया कि आरोपी के साथ बच्ची उनकी दुकान पर चॉकलेट खरीदने आई थी। उसने कहा कि अन्य लोगों ने भी आरोपी को उसके घर में घुसते और बाहर निकलते देखा था।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

एयरफील्ड के थाना प्रभारी अशोक नायक ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए एक विशेष दस्ते ने जांच शुरू की। शुरुआती जांच में संकेत मिला कि आरोपी ने अकेले ही अपराध को अंजाम दिया। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और एक वैज्ञानिक टीम घटनास्थल से सभी साक्ष्य जुटाएगी। ये भी पढ़ें- गुजरात में आत्महत्या का सनसनीखेज मामला : महिला, उसके दो बच्चों और सास ने डैम में लगाई छलांग, पति और ससुर पर लगे गंभीर आरोप
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts