Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल : रचना नगर में स्टोर कर्मचारी से लूट की कोशिश, चाकू की नोक पर धमकाया, पीड़ित ने नाले में कूदकर बचाई जान

Follow on Google News
भोपाल : रचना नगर में स्टोर कर्मचारी से लूट की कोशिश, चाकू की नोक पर धमकाया, पीड़ित ने नाले में कूदकर बचाई जान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। राजधानी भोपाल के रचना नगर इलाके में रविवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक स्टोर कर्मचारी के साथ तीन बदमाशों ने लूट की कोशिश की। चाकू दिखाकर मोबाइल और पैसे की मांग की गई, मारपीट भी की गई, लेकिन मौका पाकर पीड़ित कर्मचारी ने पास ही स्थित नाले में छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दो फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने अभी एफआईआर दर्ज नहीं की है और मामले को जांच के बाद आगे बढ़ाने की बात कही है।

    चाकू दिखाकर की लूट की कोशिश

    पीड़ित मुकेश साहू, जो रचना नगर स्थित एक स्टोर में कर्मचारी है, ने बताया कि रविवार रात करीब 9:30 बजे वह स्टोर से निकलकर घर जा रहा था। तभी रचना नगर में तीन अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने उसे चाकू दिखाकर धमकाया, मारपीट करते हुए बाइक की चाबी छीन ली और जेब में रखे पैसे तथा मोबाइल की मांग की।

    नाले में कूदकर भागा पीड़ित

    मुकेश ने बताया कि जैसे ही उसे मौका मिला, वह पास ही स्थित एक सूखे नाले में कूद गया और खुद को बचाया। इस दौरान आसपास के लोगों ने शोर सुनकर एक्शन लिया और तीनों में से एक युवक को पकड़ लिया। दो आरोपी भागने में कामयाब रहे। लोगों ने पकड़े गए युवक को पुलिस को सौंप दिया और उसका वीडियो भी बनाया, जिससे घटना के प्रमाण के रूप में इस्तेमाल किया जा सके।

    पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की

    पीड़ित का कहना है कि उसने गोविंदपुरा थाने में शिकायती आवेदन दे दिया है, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पूरा मामला संदिग्ध लग रहा है। जिस युवक को आरोपी बताकर पकड़ा गया, वह नशे में था और उसके शरीर पर चोट के निशान थे, जबकि फरियादी को कोई स्पष्ट चोट नहीं है। प्रभारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी विवाद जैसा प्रतीत हो रहा है और बारीकी से जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    ये भी पढ़ें: भोपाल: तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर, 2 युवक घायल, आरोपी चालक फरार

    Vaishnavi Mavar
    By Vaishnavi Mavar

    Latest Posts