People's Update
Friday, March 13, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Friday, March 13, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वार’ में देरी, री-शूटिंग से बढ़ा बजट
    मध्य प्रदेश
    भोपाल

    भोपाल में 1.89 लाख स्मार्ट मीटर लगाए गए, 547 शिकायतें आईं; बिजली कंपनी ने सभी को बताया गलत

    Publish Date: 11 Aug 2025, 7:30 PM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News

    भोपाल। राजधानी भोपाल में स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर पिछले कुछ महीनों से लगातार विवाद और विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से उनके बिजली बिल अचानक बढ़ गए हैं, जिससे आम आदमी पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। हालांकि, बिजली कंपनी ने सोमवार को आयोजित एक दो घंटे के सेमिनार में स्मार्ट मीटर को क्लीन चिट देते हुए दावा किया कि सभी रीडिंग सही आ रही हैं और किसी भी उपभोक्ता के बिल में अनियमितता नहीं पाई गई है।

    कंपनी का दावा, एक भी शिकायत सही नहीं निकली

    मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के डिप्टी चीफ इंजीनियर बीबीएस परिहार ने बताया कि स्मार्ट मीटर से संबंधित सीएम हेल्पलाइन और अन्य माध्यमों से कुल 547 शिकायतें मिली थीं। इन सभी की जांच की गई, लेकिन किसी भी मामले में ज्यादा खपत साबित नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कुछ उपभोक्ताओं के पुराने मीटर में गड़बड़ थी, जिसके कारण कम रीडिंग आ रही थी। स्मार्ट मीटर लगने के बाद अब सही खपत दर्ज हो रही है, जिससे बिल अधिक लगने लगा है। हालांकि, यह सभी उपभोक्ताओं पर लागू नहीं होता।

    भोपाल में तेज रफ्तार से लग रहे स्मार्ट मीटर

    कंपनी के मुताबिक, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत आने वाले 16 जिलों में कुल 41 लाख 35 हजार 791 स्मार्ट मीटर लगाए जाने का लक्ष्य है। भोपाल शहर में अल्फनार पॉवर प्राइवेट लिमिटेड को 2 लाख 34 हजार 530 और अपरावा भोपाल स्मार्ट प्राइवेट लिमिटेड को 3 लाख 62 हजार 425 स्मार्ट मीटर लगाने का अनुबंध किया गया है। सितंबर 2024 से पुराने मीटर बदलकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं।

    11 अगस्त तक 1 लाख 89 हजार 82 स्मार्ट मीटर इंस्टॉल हो चुके हैं। इनमें से 7372 उपभोक्ताओं के घरों में तुलना के लिए सामान्य इलेक्ट्रॉनिक मीटर भी लगाए गए हैं, लेकिन इनमें भी खपत में कोई अंतर नहीं पाया गया।

    क्या हैं स्मार्ट मीटर के फायदे

    अधिकारियों का कहना है कि सामान्य इलेक्ट्रॉनिक मीटर और स्मार्ट मीटर में बिजली खपत दर्ज करने की प्रक्रिया एक जैसी होती है। फर्क सिर्फ इतना है कि स्मार्ट मीटर में एडवांस फीचर्स होते हैं और इनकी रीडिंग रिमोटली ली जाती है, जिससे मानवीय गलती की संभावना खत्म हो जाती है। स्मार्ट मीटर के जरिए बिलिंग प्रक्रिया पारदर्शी होती है और उपभोक्ता को सही आंकड़े मिलते हैं।

    शिकायत पर होगी जांच

    स्मार्ट मीटर सेल प्रभारी सीके पंवार ने कहा कि अगर किसी उपभोक्ता को लगता है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उसका बिल ज्यादा आ रहा है, तो वह शिकायत दर्ज करा सकता है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी और जरूरत पड़ने पर मीटर की टेस्टिंग भी की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि स्मार्ट मीटर का उद्देश्य उपभोक्ता को बेहतर और सटीक सेवा देना है, न कि उसका आर्थिक शोषण करना।

    ये भी पढ़ें: भोपाल के 15 इलाकों में कल 4 से 6 घंटे बिजली कटौती, मेंटेनेंस का काम करेगा बिजली विभाग

    लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन

    हालांकि, बिजली कंपनी के इन दावों के बावजूद भोपाल में विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 25 दिनों में स्मार्ट मीटर के खिलाफ पांच बड़े प्रदर्शन हो चुके हैं। गोविंदपुरा समेत कई इलाकों में लोगों ने बिजली ऑफिस का घेराव किया। कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर आम उपभोक्ता की जेब पर डाका डालने का नया तरीका है। उन्होंने कहा कि बिजली कंपनी तकनीकी शब्दावली के पीछे छिपकर गरीब और मध्यम वर्ग पर आर्थिक बोझ डाल रही है।

    सामाजिक संगठनों का भी विरोध

    सिर्फ राजनीतिक दल ही नहीं, बल्कि सामाजिक संगठन भी स्मार्ट मीटर के खिलाफ खड़े हैं। ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष दानिश खान ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के नाम पर गरीब उपभोक्ताओं को अनाप-शनाप बिल थमाए जा रहे हैं और जबरन पुराना बकाया जोड़ा जा रहा है। उन्होंने घोषणा की कि शहर के कई मोहल्लों और गलियों में स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन और फ्लैक्स लगाए जाएंगे।

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Madhya Pradesh Electricity

    smart meter complaints

    Bhopal power supply

    electricity company response

    smart meter issues

    smart meter errors

    Bhopal smart meters

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Wasif Khan
    By Wasif Khan

    फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वार’ में देरी, री-शूटिंग से बढ़ा बजट

    Bollywood:संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वार’ में देरी, री-शूटिंग से बढ़ा बजट

    प्रदेश के 5 हजार स्कूलों में प्राचार्य नहीं, पदोन्नति रुकी तो पदनाम बदलने की तैयारी

    MP News:प्रदेश के 5 हजार स्कूलों में प्राचार्य नहीं, पदोन्नति रुकी तो पदनाम बदलने की तैयारी

    TET परीक्षा के विरोध में सड़कों पर उतरे जिलों के शिक्षक, सवा लाख शिक्षक हो रहे प्रभावित

    TET परीक्षा के विरोध में सड़कों पर उतरे जिलों के शिक्षक, सवा लाख शिक्षक हो रहे प्रभावित

    ‘भारत हमारा दोस्त’, होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को सुरक्षित रास्ता देंगे

    युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान:‘भारत हमारा दोस्त’, होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को सुरक्षित रास्ता देंगे

    उपभोक्ता आयोग ने कहा- ब्याज सहित 1.25 करोड़ रुपए दें 

    आग लगने पर कंपनी ने नहीं दिया इंश्योरेंस क्लेम...उपभोक्ता आयोग ने कहा- ब्याज सहित 1.25 करोड़ रुपए दें 

    बिना LPG बनने वाली डिशों की मांग बढ़ी, डाइटिशियन ने बताए सेहत के फायदे

    गैस बचाने का नया तरीका!बिना LPG बनने वाली डिशों की मांग बढ़ी, डाइटिशियन ने बताए सेहत के फायदे

    बोली– दूल्हे को 2 घंटे छोड़ दो या कस्टडी में ही करा दो शादी

    मेहंदी लगे हाथों से थाने पहुंची दुल्हन,बोली– दूल्हे को 2 घंटे छोड़ दो या कस्टडी में ही करा दो शादी

    AFRC सॉफ्टवेयर के जरिए तय करेगी प्रोफेशनल कोर्स की फीस

    AFRC सॉफ्टवेयर के जरिए तय करेगी प्रोफेशनल कोर्स की फीस

     ग्लोबल स्ट्रीमिंग चार्ट में टॉप पर प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ'

    Entertainment: ग्लोबल स्ट्रीमिंग चार्ट में टॉप पर प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ'

    भोपाल के कई इलाकों में शनिवार को बिजली कटौती, 7 घंटे तक सप्लाई प्रभावित

    Power Cut Alert :भोपाल के कई इलाकों में शनिवार को बिजली कटौती, 7 घंटे तक सप्लाई प्रभावित

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....