PlayBreaking News

देश का दूसरा सबसे स्वच्छ शहर बना भोपाल, स्वच्छता सर्वेक्षण में राजधानी ने लगाई 3 पायदान की छलांग, महापौर और निगम आयुक्त ने ग्रहण किया सम्मान

Follow on Google News
देश का दूसरा सबसे स्वच्छ शहर बना भोपाल, स्वच्छता सर्वेक्षण में राजधानी ने लगाई 3 पायदान की छलांग, महापौर और निगम आयुक्त ने ग्रहण किया सम्मान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली/भोपाल। राजधानीवासियों के लिए गर्व का क्षण है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में भोपाल को देश का दूसरा सबसे साफ शहर घोषित किया गया है। यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में प्रदान किया। यह उपलब्धि 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में हासिल की गई है।

    6 साल बाद फिर टॉप-2 में पहुंचा भोपाल

    राजधानी भोपाल ने इस बार तीन स्थान की छलांग लगाकर दूसरा स्थान पाया है। इससे पहले 2023 में भोपाल देश में 5वें स्थान पर था। भोपाल की महापौर मालती राय और नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण ने दिल्ली जाकर यह सम्मान ग्रहण किया। नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने बताया कि इस ऐतिहासिक सफलता का जश्न पूरे शहर में मनाया जाएगा। स्वच्छता मित्रों और नागरिकों के साथ लड्डू बांटे जाएंगे और विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    स्वच्छता और व्यवस्थाओं में सुधार बना कामयाबी की वजह

    इस बार के सर्वेक्षण में भोपाल को कचरा प्रोसेसिंग, डोर-टू-डोर कलेक्शन और नागरिक सहभागिता जैसे मानकों में जबरदस्त अंक मिले। नगर निगम द्वारा किए गए व्यवस्थित प्रयास, कचरा प्रबंधन प्रणाली को बेहतर बनाने और जनभागीदारी को बढ़ावा देने की पहल का यह फल है।

    ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) 2024 के आयोजन के दौरान हुए सौंदर्यीकरण, सफाई और आधारभूत सुधारों ने भी इस रैंकिंग में सहायक भूमिका निभाई। जीआईएस के तहत करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक के कार्य राजधानी में कराए गए, जिनमें से कई स्वच्छता से संबंधित थे।

    स्वच्छता रैंकिंग में भोपाल की अब तक की यात्रा

    वर्ष रैंकिंग
    2017 दूसरा स्थान
    2018 दूसरा स्थान
    2019 19वां स्थान
    2020 7वां स्थान
    2021 7वां स्थान
    2022 6वां स्थान (5 स्टार रेटिंग)
    2023 5वां स्थान
    2024 2वां स्थान

    नागरिकों की भूमिका रही अहम

    भोपाल की यह उपलब्धि सिर्फ नगर निगम की नहीं, बल्कि हर उस नागरिक की है जिसने स्वच्छता को अपनाया और उसका प्रचार किया। सोशल मीडिया से लेकर ग्राउंड पर एक्टिव ग्रुप्स, एनजीओ, स्कूल, वॉलंटियर और व्यापारी संगठनों ने भी साफ-सफाई के अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

    महापौर मालती राय ने कहा – यह सम्मान भोपाल के हर नागरिक की मेहनत और सहभागिता का फल है। हम स्वच्छता में नंबर-1 बनने के लिए प्रयास जारी रखेंगे।

    इंदौर लगातार नंबर-1

    इस वर्ष भी इंदौर ने अपनी परंपरा को कायम रखते हुए देश का सबसे साफ शहर बनने का गौरव बरकरार रखा। भोपाल ने दूसरा स्थान, जबकि नवी मुंबई ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts