Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बाड़ी के बेरशेवा इंटरनेशनल स्कूल में नृत्य प्रतियोगिता, बच्चों ने लोकनृत्यों से दिखाई देश की सांस्कृतिक विविधता

बाड़ी के बेरशेवा इंटरनेशनल स्कूल में नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई। विद्यार्थियों ने ओल्ड इज गोल्ड थीम और विभिन्न राज्यों के लोकनृत्यों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं।
बाड़ी के बेरशेवा इंटरनेशनल स्कूल में नृत्य प्रतियोगिता, बच्चों ने लोकनृत्यों से दिखाई देश की सांस्कृतिक विविधता
बाड़ी के बेरशेवा इंटरनेशनल स्कूल में नृत्य प्रतियोगिता

बाड़ी। स्थानीय बेरशेवा इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन किया। बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और लोकनृत्यों की झलक दिखाई। रंगारंग प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया।

'ओल्ड इज गोल्ड' थीम पर बच्चों ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां

प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने 'ओल्ड इज गोल्ड' थीम पर नृत्य प्रस्तुत किए। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए पुराने दौर के गीतों और संगीत की यादें ताजा कर दीं। वहीं कक्षा छठवीं से नौवीं तक के विद्यार्थियों ने देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति, परंपराओं और लोकनृत्यों को मंच पर प्रस्तुत किया। अलग-अलग सांस्कृतिक रंगों से सजी इन प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी रहे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में बाड़ी थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की जिम्मेदारी शैलजा यादव और अनुभा श्रीवास्तव ने निभाई। दोनों निर्णायकों ने विद्यार्थियों की नृत्य प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया।

रायसेन मंडी में 20 लाख रुपए की लूट का खुलासा, पूर्व कंप्यूटर ऑपरेटर समेत दो आरोपी गिरफ्तार

ऐसे आयोजनों से बढ़ता है बच्चों का आत्मविश्वास

विद्यालय संचालक शाजी वर्गिस, सुनी वर्गिस और प्राचार्य तरन्नुम वारसी ने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ उनकी छिपी प्रतिभाओं को निखारने पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।

Buddhi Sharma
By Buddhi Sharma

Latest Posts