भोपाल में सपा कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन से बौछार; यश भारतीय समेत कई घायल, जेपी अस्पताल में भर्ती
भोपाल में मुख्यमंत्री आवास और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर का घेराव करने जा रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन चला दी। इस दौरान प्रवक्ता यश भारतीय और एक अन्य नेता घायल हो गए। घायल नेताओं को जेपी अस्पताल ले जाया गया। सपा नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने नुकीली वस्तु से वार किया।
Naresh Bhagoria
18 Nov 2026































