Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल:कोतवाली थाना प्रभारी लाइन अटैच, सीएम कार्यक्रम के रूट में लापरवाही के बाद कार्रवाई

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के रूट में बड़ी लापरवाही के बाद कोतवाली थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया गया है। यह कार्रवाई डीसीपी आयुष गुप्ता ने एडिशनल डीसीपी शालिनी दीक्षित की रिपोर्ट के आधार पर की है।
Follow on Google News
कोतवाली थाना प्रभारी लाइन अटैच, सीएम कार्यक्रम के रूट में लापरवाही के बाद कार्रवाई

भोपाल के कोतवाली थाना प्रभारी काशीराम कुशवाह को ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में लाइन अटैच कर दिया गया है। यह कार्रवाई डीसीपी आयुष गुप्ता ने एडिशनल डीसीपी शालिनी दीक्षित की रिपोर्ट के आधार पर की है। आरोप है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान जुलूस मार्ग की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर गंभीर चूक हुई थी। बताया गया कि थाना प्रभारी स्वयं मौके पर मौजूद नहीं रहे और मार्ग से वाहनों को हटाने के लिए भी जरूरी कार्रवाई नहीं की गई।

28 अप्रैल के कार्यक्रम से जुड़ा मामला

जानकारी के मुताबिक यह मामला 28 अप्रैल को आयोजित एक कार्यक्रम से जुड़ा है। हालांकि उस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल नहीं हुए थे लेकिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। पुलिस अधिकारियों ने इसे सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही माना जिसके बाद कार्रवाई की गई।

देर रात चेकिंग में लापरवाही, पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड

इधर कमला नगर थाना क्षेत्र में देर रात चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता सामने आने पर पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। निलंबित पुलिसकर्मियों में उप निरीक्षक नर्मदा प्रसाद उइके, हेड कॉन्स्टेबल भूपेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश मिश्रा, जलील खान और कमलेश लोधे शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: प्यार में पागल 4 बच्चों की मां! नाराज गर्लफ्रेंड ने ब्लेड से काटा प्राइवेट पार्ट, प्रेमी को सड़क पर किया लहूलुहान

पुलिस कमिश्नर बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के निर्देश पर की गई है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि ड्यूटी के दौरान लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और अनुशासनहीनता किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें: महासमुंद: थाने से गायब हुई गैस, डेढ़ करोड़ के घोटाले का खुलासा; फूड ऑफिसर निकला मास्टरमाइंड

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts