प्यार में पागल 4 बच्चों की मां!नाराज गर्लफ्रेंड ने ब्लेड से काटा प्राइवेट पार्ट, प्रेमी को सड़क पर किया लहूलुहान

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी पर ऐसा हमला किया कि पूरा इलाका दहल गया। बताया जा रहा है कि युवक की शादी होने से नाराज महिला ने उसे मिलने के बहाने बुलाया और फिर ब्लेड से उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। घायल युवक दर्द से तड़पता हुआ सड़क पर पहुंचा, जहां दोनों के बीच जमकर झगड़ा भी हुआ।
घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। युवक को लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
4 साल से चल रहा था प्रेम संबंध
जानकारी के मुताबिक, पाली थाना क्षेत्र के गुजदेई गांव में रहने वाले 20 वर्षीय सुधीर का पिछले करीब चार साल से एक महिला के साथ प्रेम संबंध था। गांव वालों के अनुसार महिला रिश्ते में युवक की भाभी लगती है। महिला की शादी पहले ही हो चुकी है और उसके चार बच्चे भी हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे। इसी बीच परिवार वालों ने सुधीर की शादी तय कर दी। युवक की शादी 6 मई को जसमई खिलौना गांव में हुई थी। जैसे ही महिला को युवक की शादी की खबर मिली, वह काफी नाराज हो गई। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच तनाव चल रहा था।
यह भी पढ़ें: Monkey Haircut : कुर्सी पर बैठकर बंदर का हेयरकट, नाई को टकटकी लगाए निहारता रहा, वीडियो वायरल
मिलने के बहाने बुलाया, फिर हमला
शनिवार दोपहर महिला ने सुधीर को बातचीत करने के लिए गांव कुरसैली बुलाया। युवक वहां पहुंचा तो दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने अचानक ब्लेड निकाला। आरोप है कि महिला ने गुस्से में युवक के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि युवक वहीं चीखने लगा। दोनों के बीच फिर बहस और झगड़ा शुरू हो गया। सड़क पर हंगामा देखकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।
भीड़ के सामने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
घटना के दौरान महिला ने लोगों के सामने अलग कहानी बताई। उसने कहा कि युवक उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश कर रहा था। खुद को बचाने के लिए उसने हमला किया। लेकिन घायल युवक ने लोगों को बताया कि महिला उसकी रिश्ते की भाभी है और दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। युवक ने कहा कि उसकी हाल ही में शादी हुई थी, जिससे महिला नाराज थी। इसी वजह से उसने उसे मिलने बुलाकर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोग दोनों की बातें सुनकर हैरान रह गए। कुछ देर तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
दोस्तों ने अस्पताल पहुंचाया
घटना की जानकारी मिलते ही युवक के दोस्त मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत घायल सुधीर को शाहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद युवक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में डॉक्टर लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक युवक को गंभीर चोटें आई हैं और फिलहाल उसकी स्थिति नॉमल है।
गांव में चर्चा का विषय बनी घटना
इस घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। गांव के लोग इस रिश्ते और हमले को लेकर हैरान हैं। कई लोग इसे प्यार, गुस्से और बदले की खतरनाक कहानी बता रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक की शादी के बाद महिला काफी परेशान थी। हालांकि कुछ लोग महिला के आरोपों को भी गंभीरता से देखने की बात कर रहे हैं।
पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया
घटना की सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामला काफी गंभीर है, इसलिए हर पहलू से जांच की जा रही है। अगर आरोप सही पाए गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।











