Shivani Gupta
24 Oct 2025
भोपाल। राजधानी में एक महिला के साथ उसके पुराने प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर गैंगरेप किया। मामला भोपाल के बजरिया इलाके का है। यहां पति से अलग रह रही महिला को उसके प्रेमी ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेसुध होने के बाद इस महिला के साथ इस घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद जब महिला को होश आया तो दोनों युवकों ने महिला को धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने मुंह खोला तो उसके पुराने राज उसके पति के सामने उजागर कर देंगे। हालांकि महिला रविवार रात पुलिस थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कराया। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
बजरिया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अरेरा हिल्स इलाके में रहने वाली 27 साल की एक महिला अपने पति से अलग रहती है। घरेलू अनबन के चलते उसका पति अपने बच्चों को लेकर अपने गांव जाकर रहने लगा है। पति से अलग होने के बाद महिला भोपाल के एक होटल में ही हाउसकीपिंग और खाना बनाने का काम करने लगी है। लगभग 6 महीने पहले महिला की पहचान ऋषि कुशवाहा नाम के युवक से हुई। दोनों में दोस्ती के बाद प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। ऋषि कुशवाहा ने महिला से शादी करने का वादा किया था। कुछ दिन बाद महिला को पता चला कि ऋषि शादीशुदा है और वह उससे शादी नहीं करेगा। यह खुलासा होने के बाद महिला ने ऋषि से बात करना बंद कर दी।
पुलिस ने बताया कि विगत तीन-चार अगस्त की रात करीब साढ़े 12 बजे महिला होटल से ड्यूटी कर घर लौट रही थी। उसी दौरान अरेरा हिल्स क्षेत्र में ऋषि ने महिला को रोक लिया और जरूरी बात करने का बहाना बनाकर अपने साथ चलने की जिद करने लगा। महिला ने इनकार किया तो आरोपी ने पिछले प्रेम-प्रसंग की जानकारी पति और अन्य लोगों को देकर बदनाम करने की धमकी दी। डरी हुई महिला को ऋषि बजरिया इलाके में स्थित अपने घर ले गया। यहां उसने महिला को नशीला पदार्थ मिला हुआ पानी पिलाया। पानी पीते ही महिला बेसुध होने लगी। महिला के नशे में होने पर ऋषि ने उसके साथ दुष्कर्म किया। थोड़ी देर ऋषि का एक दोस्त भी पहुंचा और उसने भी महिला के साथ दुराचार किया। वारदात के बाद दोनों युवकों ने महिला को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके कारण वह कुछ घंटों तक डरी रही, लेकिन रविवार रात महिला थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ केस ददर्जल कराया। अब बजरिय़ा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें - भोपाल से लाड़कुई जा रही यात्री बस खाई में गिरी, 35 यात्री घायल, रेहटी के देलावाड़ी घाट पर हुआ हादसा