Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल के बड़े तालाब में मिला लापता युवक का शव, दो दिन से था लापता; परिजनों ने रिश्तेदारों पर लगाया आरोप

Follow on Google News
भोपाल के बड़े तालाब में मिला लापता युवक का शव, दो दिन से था लापता; परिजनों ने रिश्तेदारों पर लगाया आरोप
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल के बड़े तालाब में शुक्रवार दोपहर दो दिन से लापता युवक का शव मिला। मृतक की पहचान चुन्नू खान (30) पिता काले खान, निवासी करोंद, के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

    क्या है मामला?

    बुधवार दोपहर चुन्नू घर से निकला था। उसने पत्नी रेहाना को बताया था कि वह रिश्ते के साले मुजाहिद और शोएब से मिलने जा रहा है। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद हो गया। पत्नी की शिकायत पर तलैया पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज की थी।

    परिजनों का आरोप

    मृतक के भाई फरीद ने बताया कि चुन्नू की पत्नी ने उसे जानकारी दी थी कि शोएब और मुजाहिद इकबाल मैदान के पास हैं। वहां पहुंचने पर शोएब तो मिला लेकिन उसने कुछ भी बताने से मना कर दिया। फरीद का आरोप है कि दोनों अक्सर चुन्नू से अड़ीबाजी और मारपीट करते थे। उन्हें शक है कि दोनों ने ही सुनियोजित तरीके से उसकी हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया।

    शुक्रवार दोपहर वीआईपी रोड स्थित बड़े तालाब से शव बरामद किया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही परिजनों के आरोपों की भी जांच की जा रही है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts