Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Politics : मंत्री पटेल का जीतू पटवारी पर हमला, बोले घर बैठकर कांग्रेस चलाने से यही हाल होगा

भाजपा कार्यालय (BJP) में रोज दो मंत्रियों के दो घंटे बैठने की व्यवस्था के तहत बुधवार को मंत्री लखन पटेल और विश्वास सारंग ने जिम्मेदारी संभाली। भाजपा कार्यालय पहुंचे पशुपलन मंत्री लखन पटेल ने कांग्रेस (congress) प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को लेकर कहा कि वे घर बैठकर कांग्रेस चला रहे हैं तो यही हाल होगा।
Follow on Google News
 मंत्री पटेल का जीतू पटवारी पर हमला, बोले घर बैठकर कांग्रेस चलाने से यही हाल होगा

भोपाल। भाजपा (BJP) प्रदेश कार्यालय में बुधवार को मंत्रियों के बैठने की व्यवस्था के तहत पशुपालन एवं डेयरी मंत्री लखन पटेल ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस (congress) पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस (congress) के अध्यक्ष जीतू पटवारी घर बैठकर पार्टी चला रहे हैं। ऐसे में पार्टी को जो हाल है वह सबके सामने है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के अच्छी व्यवस्था बनाई है, रोज अगर प्रदेश कार्यालय आकर मंत्री कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे तो इससे फायदा ही होगा।

कांग्रेस के पास कोई काम नहीं बचा

प्रदेश भाजपा कार्यालय (BJP) में मीडिया से बात करते हुए मंत्री पटेल ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई काम नहीं बचा है। इसलिए हमारी पार्टी की व्यवस्था पर सवाल उठा रही है। अगर कांग्रेस ने अच्छा काम किया होता तो केंद्र और राज्य में कई सालों से बाहर नहीं होती। कांग्रेस 50 साल सत्ता में रही,लेकिन कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि पीसीसी चीफ जीतू पटवारी घर से बैठकर कांग्रेस को चला रहे हैं, इसलिए कांग्रेस का हाल प्रदेश में लगातार खराब होता जा रहा है।

जनता ने कांग्रेस को खुद की समीक्षा के लिए 5 साल दिए 

प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा विभागों की समीक्षा पर कांग्रेस द्वारा सवाल उठाए जाने के सवाल पर मंत्री पटेल ने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को पांच और साल समीक्षा के लिए दिए हैं, उन्हें अपनी समीक्षा करना चाहिए। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा क्या शिकायतें की जा रही हैं, यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि शिकायतें नहीं हैं, क्षेत्र के काम के बारे में कार्यकर्ता बात कर रहे हैं। जो समस्या वो बता रहे हैं, उनकी लिस्टिंग करेंगे और क्या काम हो रहा है यह मॉनिटरिंग भी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने एक दिसंबर से प्रदेश कार्यालय में रोजाना दो मंत्रियों की बैठक शुरू की है। इसमें पहले दिन उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री गौतम टेटवाल पहुंचे थे। इसके बाद से यह सिलसिला जारी है।

Twitter Post

 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts