भोपाल में बोलीं अलका लांबा बोलीं-जो महिलाएं पिछड़ी हैं हम उन्हें अग्रिम पंक्ति में लाने का प्रयास कर रहे

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा है कि उनका संगठन पिछड़ी महिलाओं को आगे लाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि हम केंद्र सरकार के गलत फैसलों का विरोध करेंगे।
Follow on Google News
भोपाल में बोलीं अलका लांबा बोलीं-जो महिलाएं पिछड़ी हैं हम उन्हें अग्रिम पंक्ति में लाने का प्रयास कर रहे
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा है कि कांग्रेस पिछड़ी महिलाओं को आगे लाने का प्रयास कर रही है। लांबा बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी के पदग्रहण समारोह को संबोधित कर रहीं थीं। लांबा ने कहा कि केंद्र की सरकार तानाशाही कर रही है। मोबाइल में संचार साथी ऐप का प्री इंस्टालमेंट का निर्णय लिया तो हमारी नेता प्रियंका गांधी ने इसका विरोध किया। इसका परिणाम यह हुआ कि सरकार को अपने कदम पीछे करने पड़े और निर्णय करना पड़ा कि अब मोबाइल में संचार साथी ऐप प्री इंस्टाल नहीं होगा। यह सरकार झुकेगी और हमें झुकाना आता है। 

    जिम्मेदारी मिली है ताकत से आवाज उठाऊंगी

    इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने कहा कि मैं ज्यादा नहीं बोलती, मेरा काम बोलता है। उन्होंने कहा कि मैं इंदौर से ज्याद काम करके दिखाऊंगी। जो काम मैंने सांवेर विधानसभा क्षेत्र में किया है, उससे ज्यादा काम करके दिखाऊंगी। बौरासी ने कहा कि मप्र में 22 साल से भाजपा की सरकार है, यहां महिलाओं पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। हम महिलाओं, पिछड़ों, दलितों, किसानों की आवाज उठाती रही हूं, और अब एक जिम्मेदारी मिल गई है तो और ताकत से इनकी आवाज उठाऊंगी। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरा खरा उतरने की कोशिश करूंगी। 

    जीतू-उमंग, और वरिष्ठ नेता पहुंचे

    रीना बौरासी के पद ग्रहण समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, सचिन सुभाष यादव, महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष विभा पटेल समेत अनेक कांग्रेस नेता और महिलाएं उपस्थित थीं।  इससे पहलीे महिला कांग्रेस की रैली इंदौर से शुरू हुई जो देवास, उज्जैन होती हुई भोपाल पहुंची। 

    Twitter Post

     

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts